एक्सप्लोरर

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर दरभंगा में खूब बोले PM मोदी, कहा- 'दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक ही जैसे'

PM Narendra Modi in Bihar: दरभंगा के राज मैदान में बीजेपी प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के पक्ष में पीएम मोदी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने यह बातें कहीं.

PM Modi in Darbhanga Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (04 अप्रैल) को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) के नाम लिए बिना जोरदार निशाना साधा. कहा कि दिल्ली में जिस तरह एक शहजादे हैं उसी तरह एक पटना में भी हैं. दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक ही जैसे हैं. एक शहजादा पूरे देश को तो दूसरा पूरे बिहार को अपनी जागीर समझता है.

दरभंगा के राज मैदान में बीजेपी प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने धर्म के आधार पर आरक्षण के मामले पर कांग्रेस और आरजेडी को घेरा. उन्होंने कहा कि लंबी चर्चा के बाद हमारा संविधान बना. बाबा साहेब आंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद जैसे बड़े-बड़े विद्वान ने धर्म के आधार पर आरक्षण पर लंबी चर्चा की. 77 साल पहले उन्होंने तय किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते. देश को फिर से नहीं बांट सकते. बाबा साहेब ने इसके खिलाफ खुलेआम वकालत की. पंडित नेहरू ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था.

उन्होंने कहा कि आज जब गरीब, एससी, एसटी, ओबीसी का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है, तब कांग्रेस दलित, आदिवासी और ओबीसी कोटे को कम कर धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण देने में लगी हुई है. इस साजिश में आरजेडी भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है.

पीएम मोदी ने लालू यादव पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के शहजादे के पिता ने आरक्षण में से कोटा निकालकर मुस्लिमों को देने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि वे जब रेल मंत्री थे तब रेलवे में मुसलमानों को कोटा देने की मांग की थी. पीएम मोदी ने साफ कहा कि ये एससी, एसटी, ओबीसी का हक छीनकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं. ये डाका डालने की फिराक में हैं.

इस दौरान हालांकि उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जब तक मोदी जिंदा है, तब तक एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आरजेडी का इतिहास सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर तुष्टिकरण करना रहा है. उन्होंने गोधरा कांड की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय भी पटना के शहजादे के पिता ने रेल मंत्री रहते दोषियों को बचाने की कोशिश की थी.

'बिहार को लालटेन के दौर में वापस नहीं जाने देना है'

पीएम मोदी ने मिथिला के लोगों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भी बधाई दी और कहा कि हमें बिहार को लालटेन के दौर में वापस नहीं जाने देना है. उन्होंने विरासत टैक्स को लेकर भी कांग्रेस को घेरा और कहा कि दिल्ली वाले शहजादे एक नई बात लेकर आए हैं. हमारे परिवार में मां-बाप अपने बच्चों के लिए कुछ न कुछ बचाते हैं. यह कांग्रेस ऐसा कानून बनाना चाहती है कि आपके मां-बाप की संपत्ति आपको नहीं मिल पाएगी आधा कांग्रेस की सरकार छीन लेगी. विरासत पर भी टैक्स लगाने की योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें- Anant Singh: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पैरोल पर आएंगे जेल से बाहर, चुनावी जंग में ललन सिंह का देंगे साथ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget