एक्सप्लोरर

Bihar Election: पीएम मोदी का 23 अक्टूबर से मिशन बिहार, 12 रैलियां करेंगे, सासाराम से होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 12 जनसभा संबोधित करेंगे. पहले चरण के मतदान के पहले 23 अक्टूबर को पीएम मोदी सीएम नीतीश कुमार के साथ सासाराम में पहली, गया में दूसरी और भागलपुर में तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभाओं का दौर जारी है. सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक जनता को लुभाने के लिए लगातार जनसभा संबोधित कर रहे हैं. इसी क्रम में 23 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी बिहार आएंगे, जहां वो मुख्यमंत्री के साथ मिलकर 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी सीएम नीतीश कुमार के साथ करेंगे सभा

मिली जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 12 जनसभा संबोधित करेंगे. पहले चरण के मतदान के पहले 23 अक्टूबर को पीएम मोदी सीएम नीतीश कुमार के साथ सासाराम में पहली, गया में दूसरी और भागलपुर में तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे.

इन जगहों पर होगी जनसभा

वहीं, 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री दूसरी बार चुनावी रैलियों को संबोधित करने बिहार आएंगे. 28 अक्टूबर को पीएम दरभंगा में पहली, मुज्जफरपुर दूसरी और पटना में आखिरी रैली करेंगे. फिर 1 नवंबर को पीएम मोदी छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में रैली करेंगे. वहीं 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, अररिया और सहरसा में रैली होगी.

मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न होगा. सूबे के कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा. वहीं, मतगणना 10 नवंबर को होगी.

देवेन्द्र फडणवीस ने कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं के संबंध में भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि   सभी सभाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए लोगों की संख्या सीमित की गइ है. वहीं, सभा में हर व्यक्ति को मास्क लेकर आना होगा और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था होगी. उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में सभा होगी उस क्षेत्र के 20 जगहों पर एलसीडी स्क्रीन पर रैली की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. जैसे सासाराम में सभा होगी तो उससे संबंधित सभी क्षेत्रों में इसका प्रसारण किया जाएगा. ऐसे में एक समय पर पीएम मोदी सौ सभा को संबोधित करेंगे. हमें इसमें सफलता भी मिलेगी.

यह भी पढ़े- 

Bihar Polls: तेजस्वी ने कहा- थक चुके हैं नीतीश कुमार, अब वो नहीं संभाल पा रहे बिहार सुशील मोदी ने LJP को बताया 'वोटकटवा', कहा- चिराग काफी ज्यादा सीटें मांग रहे थे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget