एक्सप्लोरर

Bihar Polls: तेजस्वी ने कहा- थक चुके हैं नीतीश कुमार, अब वो नहीं संभाल पा रहे बिहार

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो वे अपने वादे के मुताबिक बिहार के नौजवानों को रोजगार देंगे, नियोजित शिक्षकों की मांग को मानेंगे. वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर एक हजार रुपये करेंगे.

पटना: चुनावी सरगर्मी के बीच शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश जी थक चुके हैं, अब वो बिहार नहीं संभाल पा रहे हैं. वो हमेशा कह रहे हैं कि हमने कोशिश की है लेकिन नौकरियां नहीं दी जा सकती हैं, कारखाने नहीं खोले जा रहे हैं. वो मुद्दे से भटक रहे हैं.

तेजस्वी ने कहा कि लॉकडाउन में जब लोग घर आ रहे थे तो उनके उपमुख्यमंत्री कहते थे कि संसाधन ही नहीं है. नीतीश जी कहते हैं कि लैंडलॉक स्टेट के चलते बिहार में कारखाने नहीं लगाये जा सकते हैं. उनका कहना है कि समुद्री इलाकों में कारखाने लगते हैं. असलियत में नीतीश जी की डबल इंजन फेल हो चुकी है. आज किसी भी ब्लॉक या थाने में बिना घूस के कोई काम नहीं होता है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो वे अपने वादे के मुताबिक बिहार के नौजवानों को रोजगार देंगे, नियोजित शिक्षकों की मांग को मानेंगे. वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर एक हजार रुपये करेंगे.

दरअसल, बिहार में उद्योग क्यों नहीं लग पा रहे हैं, इस पर नीतीश कुमार ने हाल में कहा था, ‘‘ज्यादा बड़ा उद्योग वहां लगता है जो राज्य समुद्र के किनारे पड़ते हैं. हम लोगों ने तो बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं आए." उनके इस बयान के बाद सियासत तेज हो गयी है.

इधर, सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की ऐसी कौन सी एजेंसी है जो मेरे संपत्ति की जांच नहीं कर रही है? वह समय तय करेगा मैं गलत हूं या सही. इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है और यही कारण है कि जनता को बरगलाने के लिए उल्टा सीधा बयान मीडिया में रखते हैं. दरअसल, सुशील मोदी ने तेजस्वी की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गए संपत्ति के ब्यौरे पर सवाल उठाया था और पूछा था कि इतनी संपत्ति बिना कुछ किए कैसे अर्जित कर ली? उनके इसी बयान पर तेजस्वी ने पलटवार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget