एक्सप्लोरर

'एक मिनट में मंत्री पद त्याग दूंगा...', PM मोदी के 'हनुमान' चिराग पासवान को ये क्या हुआ?

Chirag Paswan: पटना के एसके मेमोरियल हॉल में पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में चिराग पासवान शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने यह बड़ा बयान दिया है.

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान ने कहा कि अगर मुझे कहीं से अपने समाज के लोगों की परेशानी दिखी तो मैं एक मिनट में मंत्री पद त्याग दूंगा. बीते सोमवार (30 सितंबर) को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चिराग पासवान शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया है.

चिराग पासवान ने कहा कि चाहे मैं किसी भी गठबंधन में रहूं, किसी भी मंत्री पद पर रहूं, जिस दिन मुझे लगेगा कि संविधान के साथ और आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है मैं उसी वक्त मंत्री पद को लात मार दूंगा. जैसे मेरे पिता ने एक मिनट में मंत्री पद त्याग दिया था उसी तरह मैं भी एक मिनट में मंत्री पद त्याग दूंगा. मंच से चिराग पासवान ने घोषणा करते हुए कहा कि 28 नवंबर को गांधी मैदान में पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी रैली की जाएगी.

अपने समाज के लोगों के साथ हमेशा चलते रहेंगे: चिराग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि लैटरल एंट्री में आरक्षण के मामले में हमने पीएम मोदी को कहा कि यह गलत है और उन्होंने हमारी बात सुनी. क्रीमी लेयर के मामले पर भी प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लागू नहीं होगा. चिराग पासवान ने कहा कि हम अपने समाज के लोगों के साथ हमेशा चलते रहेंगे चाहे इसके लिए कोई मेरा विरोध ही क्यों न करे. कहा कि मैं अपने पिता के रास्ते पर चल रहा हूं जिन्होंने हमेशा अपने समाज को लेकर चला और समाज के लिए लड़ाई लड़ी. 

चिराग ने इशारों-इशारों में अपने चाचा पशुपति पारस पर भी हमला किया. कहा कि कुछ ऐसी मानसिकता के लोग हैं जो चिराग पासवान को तोड़ना चाहते हैं. चिराग पासवान अपने समाज को आगे बढ़ा रहा है इसलिए हमें समाप्त करना चाहते हैं. उन्हें पसंद नहीं आता कि अपने पिता की सोच को क्यों यह आगे बढ़ा कर लेना जाना चाहता है, लेकिन जो लोग मुझे तोड़ना चाहते हैं वह भूल जाते हैं कि मैं शेर का बेटा हूं. मैं किसी के सामने झुकने वाला नहीं हूं. डरता तो मैं किसी से भी नहीं हूं. 

यह भी पढ़ें- JDU की 'THE END' वाली स्क्रिप्ट! ना दल रहेगा ना नीतीश कुमार... प्रशांत किशोर के दावे से उठा सियासी तूफान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP के कोर ग्रुप की बैठक, इस नेता पर दांव लगा सकती है पार्टी
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP के कोर ग्रुप की बैठक, इस नेता पर दांव लगा सकती है पार्टी
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget