एक्सप्लोरर

Lalan Singh: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर, जानिए क्या है पूरा मामला

Lalan Singh: मुजफ्फरपुर निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने याचिका दायर की है. अदालत ने याचिका पर सुनवाई की तारीख चार दिसंबर तय की है. पढ़िए पूरी खबर.

Lalan Singh News: केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ 'ललन' सिंह के खिलाफ बीते बुधवार (27 नवंबर) को बिहार की एक अदालत में एक याचिका दायर की गई है. मुजफ्फरपुर निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राज कपूर की अदालत में याचिका दायर की है.

मुसलमानों पर टिप्पणी करने का है मामला

दरअसल केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने हाल ही में यह टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था कि मुसलमान उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) को वोट नहीं दे रहे हैं. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारें में विवाद शुरू हो गया. विपक्ष के तमाम नेताओं ने इस पर जेडीयू को घेरा.

चार दिसंबर को सुनवाई की तिथि तय

इस पूरे मामले में याचिका दायर करने वाले तमन्ना हाशमी के वकील सूरज कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि अदालत ने याचिका पर सुनवाई की तारीख चार दिसंबर तय की है. इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि ललन ने मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर यह भाषण दिया था.

वकील ने कहा, "हमने अदालत से यह आग्रह किया है कि केंद्रीय मंत्री पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाए."

मुजफ्फरपुर में ही ललन सिंह ने दिया था बयान

गौरतलब है कि जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने हाल ही में मुजफ्फरपुर में पार्टी की एक बैठक को संबोधित किया था. इसमें इस बात पर जोर दिया था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सामाजिक वर्गों के लिए काम किया है, बिना इस बात की परवाह किए कि इससे वोट मिलेंगे या नहीं.

केंद्रीय मंत्री ने मुसलमानों का उदाहरण देते हुए यह भी कहा था कि राज्य में सरकार इस समुदाय के लिए काम कर रही है, भले ही वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करने वाली उनकी पार्टी को वोट देने से हिचकिचाएं. अब ललन सिंह के बयान के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Winter Session: स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिहार विधानसभा परिसर में प्रदर्शन, विपक्ष ने कहा- 'ज्यादा आ रहा बिल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget