एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Winter Session: स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिहार विधानसभा परिसर में प्रदर्शन, विपक्ष ने कहा- 'ज्यादा आ रहा बिल'

Bihar Assembly Winter Session 2024: विपक्ष का कहना है कि सबसे महंगी बिजली बिहार में है. विधायकों ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं ये चीटर है. 

Bihar Assembly Winter Session Protest: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. आज (28 नवंबर) चौथा दिन है. सदन की कार्यवाही से शुरू होने से पहले विपक्ष ने विधानसभा परिसर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन किया. महागठबंधन विधायकों का कहना है स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल ज्यादा आने लगा है. गरीबों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है.

विपक्ष के विधायकों का कहना है कि रिचार्ज कब खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता. बिजली काट दी जाती है. बिजली की खपत कम हो रही है, लेकिन आपके घर का बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहा है. सबसे महंगी बिजली बिहार में है. विपक्ष ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं ये चीटर है. 

बीजेपी ने कहा- स्मार्ट मीटर कोई मुद्दा नहीं

एक तरफ विपक्ष ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन किया तो दूसरी ओर बीजेपी इसे कोई मुद्दा नहीं मान रही है बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर कोई मुद्दा नहीं है. सब्सिडी रेट पर बिजली गरीबों को दी जा रही है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. विपक्ष के हर मुद्दे की हवा निकल गई है. बस जनता को यह लोग गुमराह कर रहे हैं.

उधर दूसरी ओर मिथिला राज्य बनाने की मांग तेज हो गई है. बीते बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने विधान परिषद के शीतकालीन सत्र में अलग मिथिला राज्य बनाने की मांग की. इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को इस मुद्दे पर कदम उठाना चाहिए. इस पर बीजेपी ने बड़ा बयान दिया है. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का कहना है कि मिथिला के जिलों में घुसपैठ हो रहा है. मुस्लिमों की आबादी बढ़ गई है. मिथिलांचल को अलग राज्य बनाने की मांग राबड़ी इसलिए कर रही हैं ताकि मिथिलांचल को इस्लामिक स्टेट बनाया जा सके. वोट बैंक, तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: NDA से 'अलगाव' की खबरों के बीच पशुपति कुमार पारस का प्लान OUT! किसे सौंपेंगे विरासत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget