एक्सप्लोरर

Bihar News: CM नीतीश के कार्यक्रम में इस कारण ने शख्स ने फोड़ा था पटाखा, पुलिस हिरासत में बता दी पूरी सच्चाई

शख्स ने लोगों से मिल रहे मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराने के उद्देश्य पटाखा फोड़ा था. लेकिन मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा पुलिस के हवाले किया गया था.

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सभा में पटाखा फोड़ने वाले शख्स को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उक्त शख्स के खिलाफ सिलाव थाना में आईपीसी की धारा 186, 188, 286, 426, 353 के अलावे 1908 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

धमाके के बाद मचा हड़कंप

गिरफ्तार अभियुक्त इस्लामपुर का रहने वाला शुभम आदित्य है, जिसने मंगलवार के दिन सिलाव के श्री गांधी उच्च विद्यालय के बगल स्थित मैदान में मुख्यमंत्री के जनसंवाद यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान पटाखा फोड़कर हड़कंप मचा दिया था. मिली जानकारी अनुसार शख्स ने लोगों से मिल रहे मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराने के उद्देश्य पटाखा फोड़ा था. लेकिन मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उसे हिरासत में लेकर सिलाव थाना की पुलिस के हवाले किया गया था.

Gaya News: कल बाबा साहब अंबेडकर की जयंती, जिला परिषद कार्यायल में रस्सी में जकड़ू पड़ूी है मूर्ति

बहुत दिनों से मिलने का कर रहा था प्रयास

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वो काफी दिनों से मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहा था, मगर उनसे मुलाकात नहीं होने के कारण वो अपनी बाइक से सिलाव केवल सीएम से मिलने ही आया था. ऐसे में जब मुख्यमंत्री उसके पास से गुजर गए और उससे बात नहीं की तो आवेग में आकर उसने पॉकेट से पटाखा निकालकर फोड़ दिया.

शुभम आदित्य की मानें तो वो चार पटाखा लेकर सभा में आया था. लेकिन केवल एक पटाखा ही फोड़ा था. दूसरा पॉकेट में रखा हुआ था. इसके अलावा दो पटाखा बाइक की डिक्की में भी रखा था. गिरफ्तारी के बाद फिलहाल वो अपनी गलती को स्वीकार कर रहा है. हालांकि, मेडिकल जांच कराकर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी बनीं नेता प्रतिपक्ष, RJD को बतौर विपक्ष मिली पहचान

Watch: कोर्ट में पेशी से पहले SI ने कैदियों संग होटल में खाया खाना, बिल भी भरवाया, अब Video हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget