एक्सप्लोरर

आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह, BJP की पहली लिस्ट में आरा के भोजपुरी स्टार का नाम

Lok Sabha Elections 2024: पवन सिंह आरा के बड़हरा प्रखंड के जोकहरी गांव के रहने वाले हैं. गीत गाते गाते एक्टर बने और फिर सुपरस्टार हो गए. अब बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया है.

Pawan Singh Lok Sabha Elections: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम हैं. बिहार के आरा के रहने वाले भोजपुरी के पावर स्टार सिंगर एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल (Asansol) से टिकट दिया है. आसनसोल से बिहारी बाबू कहे जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अभी तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं. हो सकता है कि बिहारी बाबू का पावर स्टार से इस बार मुकाबला हो जाए.

दरअसल पवन सिंह को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा थी कि वह बीजेपी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. चर्चा तो यह भी थी कि आरा से ही वो लड़ सकते हैं. हालांकि आरा से ना सही लेकिन आसनसोल से अब उनका नाम जरूर फाइनल हो गया है. पवन सिंह आरा के बड़हरा प्रखंड के जोकहरी गांव के रहने वाले हैं. गीत गाते गाते एक्टर बने और फिर सुपरस्टार हो गए. आज उन्हें पावर स्टार के नाम से भी लोग जानते हैं.

पवन सिंह बीजेपी में कब शामिल हुए?

पवन सिंह ने अभी पिछले महीने जनवरी में ही मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. उस समय पत्रकारों के सवाल पर पवन सिंह ने कहा था कि किसको आगे बढ़ने का मन नहीं करता है. बस आदेश का इंतजार है. बता दें कि चार सितंबर 2017 को पवन सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे. अब बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया है.

बता दें कि पहले पवन सिंह से पहले भी कई भोजपुरी के कलाकार हैं जो सांसद हैं. पवन सिंह से पहले मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी बीजेपी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और अभी सांसद हैं. अगले चुनाव के लिए भी बीजेपी ने इन तीनों को फिर से अपनी-अपनी सीटिंग सीट से कैंडिडेट बनाया है.

दरअसल, बीजेपी मुख्यालय में कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. इसमें कुल 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: BJP की सीटों के गणित पर PM मोदी के सामने सीएम नीतीश ने मिलाया सुर, गिरिराज का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget