एक्सप्लोरर

पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने कर दिए कई बड़े खुलासे, बोलीं- 'मैं आत्मदाह करूंगी तो…'

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पवन सिंह से कहा है कि एक बार वो उनसे बात कर लें. उनके कॉल-मैसेज का रिप्लाई दे दें.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को अपने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि उनके पति फोन नहीं उठाते हैं. रिप्लाई नहीं करते हैं. पति से मिलने और बात करने की तमाम कोशिशें कैसे नाकाम हो गईं इसको लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है. 

ज्योति सिंह ने लिखा, "आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी, मैं कई महीनों से आपसे कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन आपने या आपके करीबियों ने मेरे कॉल और मैसेज का जवाब देना जरूरी नहीं समझा." 

पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि वह लखनऊ तक पति से मिलने गईं, छठ पर्व के दौरान जब पवन सिंह डिहरी आए तब भी मुलाकात की इच्छा जताई, लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी. ज्योति सिंह ने बताया कि उनके पिता भी पवन सिंह से मिलने गए थे, मगर कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला.

'कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी…'

पोस्ट में ज्योति सिंह लिखती हैं, "दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है? मेरे मां-बाप की इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा है. जब मैं आपके लायक नहीं हूं या नहीं थी तो आपने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाई थी आप मुझे वहीं छोड़ देते. मुझे झूठा आश्वासन देकर अपने लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा किया है कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा है, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी तो सवाल मुझ पर ही उठेगा और मेरे मां-बाप पर उठेगा." 

पवन सिंह की पत्नी ने कहा, "मैंने तो पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिलाकर निभा दिया है, अब आपकी बारी है. मैं आपसे एक विनती करती हूं कि अगर आप अपने लायक मुझे नहीं समझते या अपनी पत्नी नहीं समझते तो थोड़ा इंसानियत के नाते आप मेरे साथ खड़ा हो जाते, यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी."

आगे लिखा है, "अभी तक आपने अपने कई विरोधियों को बड़ी बड़ी गलतियों के बाद भी माफ करने का काम किया है. मैं तो परिवार हूं. मुझे बहुत बुरा लगता है जब आप वैसे लोगों को गले लगाते हैं जो आपको बहुत कुछ बोलकर आपके पास आ जाते हैं. आपसे अंतिम बार विनती कर रही हूं क्योंकि सात साल से मैं संघर्ष कर रही हूं. अब मुझे अपने ही जीवन से नफरत होते जा रही है. एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए. मेरे कॉल-मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए. कभी तो मेरा दर्द समझिए. आपकी पत्नी ज्योति."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget