एक्सप्लोरर

Pawan Singh: 'पवन सिंह के चुनावी मुद्दे क्या होंगे...', कभी वायरल हुए थे 'पावरस्टार', अब जारी किया मेनिफेस्टो

Pawan Singh Manifesto: पवन सिंह ने बुधवार (22 मई) को चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया है. काराकाट की जनता के लिए क्या कुछ करेंगे उसके बारे में 20 प्वाइंट में सब कुछ बताने की कोशिश की गई है.

Pawan Singh News: काराकाट सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह कभी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे पत्रकार के इस सवाल पर कि चुनावी मुद्दे क्या होंगे. अब पवन सिंह ने अपना चुनावी घोषणापत्र को जारी कर दिया है. इसमें कई वादे उन्होंने किए हैं. काराकाट की जनता के लिए क्या कुछ करेंगे उसके बारे में पवन सिंह 20 प्वाइंट में सब कुछ बताने की कोशिश की है.

पवन सिंह ने बुधवार (22 मई) को चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया है. मेनिफेस्टो जारी करने के साथ ही एक्स पर पवन सिंह ने लिखा, "आगामी पांच वर्षों के प्रति समर्पित वचन पत्र आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं. अपने वचन पत्र में प्राथमिकता के आधार पर अपने आप को संकलित किया है कि हम सब मिलकर काराकाट लोकसभा को एक नई पहचान दिलाएंगे और विकसित, समृद्ध तथा सशक्त लोकसभा बनाएंगे."

नीचे पढ़ें पवन सिंह के चुनावी वादे

  1. रोजगार के नए संसाधन विस्तृत किए जाएंगे.
  2. ऑर्गेनिक एवं आधुनिक कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना करेंगे.
  3. जल संग्रह, पेयजल एवं सिंचाई के लिए सिंचित पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी.
  4. फिल्म इंडस्ट्रीज का निर्माण करेंगे, कलाकारों को उचित सम्मान मिलेगा.
  5. सालों से बंद पड़े हुए पाली पुल को जल्द से जल्द चालू कराएंगे.
  6. डालमियानगर में बंद पड़ी हुई फैक्ट्रियां का पुनः संचालन एवं नए उद्योगों का विस्तार किया जाएगा.
  7. आईटी पार्क बनाएंगे, जिससे रोजगार के संसाधन बढ़ेंगे.
  8. हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान माघ संक्रांति और कार्तिक छठ के मेले का भव्य आयोजन एवं सरकारी महोत्सव की शुरुआत करेंगे.
  9. मां ताराचंडी मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा.
  10. रेल और रोड कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा, जो औद्योगिक क्षेत्र की क्रांति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
  11. पर्यटन की दृष्टि से रोहतास एवं औरंगाबाद में स्थित सभी धार्मिक स्थलों एवं रोहतास के किले का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा.
  12. एम्स की तर्ज पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा.
  13. तकनीकी क्षेत्र में क्रांति लाने हेतु इंजीनियरिंग कॉलेज खुलवाएंगे.
  14. सोन नदी पर मरीन ड्राइव की तर्ज पर सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा.
  15. काराकाट लोकसभा में आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़वाएंगे तथा सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा.
  16. महिला सशक्तिकरण हेतु लघु उद्योग स्थापित करेंगे. जैसे:- सिलाई सेंटर, अचार फैक्ट्री, पापड़ उद्योग, सैनिटरी नैपकिन (पैड) निर्माण केंद्र इत्यादि जैसे अहम कदम उठाए जाएंगे.
  17. महिलाओं हेतु ब्लॉक स्तर पर सैनिटरी नैपकिन (पैड) वितरण केंद्र खोलेंगेजिससे मुफ्त में सैनिटरी नैपकिन (पैड) मिलेगा.
  18. संसदीय वेतन को बालिका शिक्षा एवं 18 वर्ष से ऊपर की गरीब बेटियों की शादी पर खर्च किया जाएगा.
  19. महिलाओं के लिए स्मार्ट पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा.
  20. खेल व खिलाड़ियों के हित एवं खेलों में आकर्षक करियर विकल्प के लिए राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar: छठे चरण की 8 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार, मैदान में कहीं दबंग तो कहीं बाहुबली की पत्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget