एक्सप्लोरर

New Year 2024: पटना जू और ईको पार्क में एक जनवरी को बढ़ा रहेगा टिकट का दाम, मॉर्निंग वॉक, नौका विहार बंद

New Year 2024 Celebration: चिड़ियाघर में महीने का पास बनवाकर हर दिन लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं, लेकिन एक जनवरी के दिन पास वालों के लिए सुविधा बंद रहेगी. ऑनलाइन टिकट भी नहीं ले सकेंगे.

पटना: नए साल पर पटना जू और ईको पार्क घूमने निकल रहे हैं तो इस बार एक जनवरी 2024 को आपको जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. दोनों जगहों पर एक दिन के लिए टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं. सोमवार के दिन जू बंद रहता है लेकिन संजय गांधी जैविक उद्यान के रेंज ऑफिसर अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार एक जनवरी को यह खुला रहेगा. नए साल को देखते हुए उद्यान प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.

पटना जू में टिकट पर कितना बढ़ाया गया पैसा?

अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतिदिन चिड़ियाघर में बड़े लोगों के लिए 30 रुपये और 13 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए 10 रुपये टिकट का चार्ज है. एक दिन जनवरी को बड़ों के लिए टिकट का दाम बढ़ाकर 100 रुपया कर दिया गया है. बच्चों के लिए टिकट का दाम बढ़ाकर 50 रुपया कर दिया गया है.

एक जनवरी को मॉर्निंग वॉक नौका विहार पर रोक

अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि चिड़ियाघर में महीने का पास बनवाकर हर दिन लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं, लेकिन एक जनवरी के दिन पास वालों के लिए सुविधा बंद रहेगी. सबसे खास बात है कि जू में एंट्री के लिए ऑनलाइन टिकट लेने की सुविधा है, लेकिन एक जनवरी के दिन काउंटर से ही टिकट लेना होगा. जू में नौका विहार एक जनवरी को बंद रहेगा.

सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम

एक जनवरी को जू में अधिक भीड़ होने की संभावना है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई है. इसके साथ चिड़ियाघर में तैनात सभी गार्ड और जानवर एवं बागवानी की देखभाल करने वाले कर्मी भी लोगों की देखरेख में रहेंगे.

ईको पार्क में उपद्रवियों पर रहेगी नजर

चिड़ियाघर के अलावा पटना के प्रमुख स्थलों में ईको पार्क भी है. यहां भी लोगों की होने वाली अधिक भीड़ को लेकर तैयारी की जा रही है. ईको पार्क के रेंज ऑफिसर मनोज कुमार ने कहा कि हर दिन बड़ों के लिए 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये का टिकट लगता है, लेकिन एक जनवरी को बड़ों के लिए 50 और बच्चों के लिए 25 रुपये टिकट का दाम रखा गया है. ईको पार्क के अंदर तालाब में नौका विहार बंद रहेगा. बच्चों के लिए जो झूला है वह भी बंद रखा जाएगा. मनोज कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी. सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. उपद्रवी होंगे उन पर खास नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें- New Year 2024 Party Places: नए साल के लिए पटना तैयार, भोजपुरी और बॉलीवुड स्टार बिखेरेंगे जलवा, मुजरा भी होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget