एक्सप्लोरर

Bihar Weather: पूरे बिहार में मौसम का मिजाज बदला, राजधानी पटना में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Patna Weather: पूरे बिहार में शुक्रवार से ही मानसून सक्रिय है. राजधानी पटना में शनिवार की सुबह से दिन भर बारिश हो रही है. वहीं, मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है.

पटना: राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में बीते शुक्रवार से मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आज बिहार के अधिकांश जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. अगले सोमवार तक पूरे बिहार में मानसून (Bihar Weather) पूरी तरह सक्रिय रहेगा. अधिकांश जिलों में आज और कल भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने वज्रपात से बचने के लिए बेवजह घर से बाहर निकल नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर छुपने की सलाह दी है.

19 जिले में आज हो रही है भारी वर्षा 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार के अनुसार पश्चिम झारखंड के पास बना चक्रवातीय परिसंचरण अब दक्षिण पश्चिम बिहार एवं आसपास समुद्र तल से औसत 4.5 किलोमीटर ऊपर तक बना है. साथ ही एक द्रोणी रेखा उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश से दक्षिण पश्चिम बिहार होते हुए पश्चिम आसाम तक गुजर रही है. वहीं, मानसून द्रोणी रेखा जैसलमेर, कोटा, सतनाल, पुरुलिया, कृष्णानगर से होकर पूर्व की ओर मणिपुर तक प्रभावी है. इन मौसमी घटकों के संयुक्त प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर-दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग के अधिकांश स्थानों और शेष भाग अनेक स्थान में मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है.

राजधानी पटना समेत 10 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी दी है. इनमें तीन जिला सुपौल, अररिया एवं मधुबनी में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में 204 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान है तो वहीं, दरभंगा, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और सहरसा छह जिले में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में 115 मिलीमीटर से 204 मिली के बीच वर्षा होने की संभावना है तो राजधानी पटना समेत 10 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इन 10 जिलों में 65 मिली से 115 मिली के बीच वर्षा होने का पूर्वानुमान है. इनमें पटना के अलावे गया, नालंदा, कटिहार, खगड़िया, समस्तीपुर, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय और मुंगेर जिला शामिल है. मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी दी है.

बेगूसराय और समस्तीपुर में रिकॉर्ड तोड़ हुई बारिश

बिहार में मानसून शुक्रवार से ही पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. शुक्रवार से शनिवार तक के बीच अत्यंत भारी वर्षा बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के एक दो स्थानों में दर्ज की गई है. अति भारी वर्षा वैशाली, दरभंगा, लखीसराय, नवादा, मुजफ्फरपुर में दर्ज की गई तो वहीं, भारी वर्षा पटना, जमुई, किशनगंज, खगड़िया, अररिया, मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, गया एवं रोहतास जिलों के एक या दो स्थानों में दर्ज की गई. सबसे अधिक वर्षा बेगूसराय के कोटवानपुर में 316.4 मिलीमीटर और समस्तीपुर के रोसरा में 290.6 मिलीमीटर के साथ अत्यंत भरी वर्षा दर्ज हुई है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने से भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने NH31 जामकर किया हंगामा, स्थिति तनावपूर्ण 

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget