एक्सप्लोरर

PUSU Election Result 2025: 'मेरे सिर पर गोली चलाओ...', यह कहने वाली सलोनी राज महासचिव पद से जीतीं

Patna University Student Union Election Result 2025: चुनाव से पहले प्रचार के दौरान सलोनी राज के दोस्तों के साथ मारपीट की घटना हुई थी. उन्होंने मजबूती से प्रतिकार किया था.

Patna University Student Union Election Result 2025 Saloni Raj Wins: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव शनिवार (29 मार्च, 2025) को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. शनिवार की देर रात परिणाम भी जारी कर दिए गए. महासचिव पद से निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज की जीत हुई है. उन्हें 4274 वोट मिले हैं. 2375 मतों से वे चुनाव जीतीं हैं. दूसरे नंबर पर अंकित राज (ABVP) रहे. उन्हें 1899 मत मिले हैं.

चुनाव से पहले प्रचार के दौरान सलोनी राज के दोस्तों के साथ मारपीट की घटना हुई थी. उन्होंने मजबूती से प्रतिकार किया था. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

दरअसल बीते बुधवार को मगध महिला कॉलेज के पास दो गुटों में पहले झड़प हुई थी. महासचिव पद की निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज और उनके साथियों के साथ मारपीट हुई जिसके बाद पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ था. सलोनी राज का गुस्सा साफ दिख रहा था. पहले तो कैमरे पर वे कुछ बोलने से बचती रहीं लेकिन बाद में अपने साथी की पिटाई से इस कदर आक्रोशित हो गईं कि गुस्से में कैमरे पर कहा, "मेरे सिर पर गोली चलाओ…". सलोनी का यह कहना था कि वो निर्दलीय लड़ रही हैं. उनके ऊपर संगठन का हाथ नहीं है. वे मगध महिला कॉलेज में कैंपेनिंग कर रही थीं. इसी दौरान यह सब घटना हो गई.

वीडियो में सलोनी राज ने क्या कहा?

सलोनी राज का घटना के बाद एक वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसमें वे कह रही हैं, "वीडियो प्लीज बंद करिए… हमको अभी कुछ नहीं बोलना है." घायल दोस्त को देखने के बाद आगे कहा, "जो भी ऐसी किया है न… मेरे मुंह पर गोली चलाओ. मेरे सिर पर चलाओ गोली. मेरे लोगों के साथ क्यूं ऐसा करते हो? हम आपको ओपन चैलेंज देते हैं."

आगे कहती हैं, "लड़की समझ के कमजोर समझ लिए हो… हम निर्दलीय जो किए हैं न वो तुम संगठन वाले नहीं कर पाए होगे. मेरे सिर पर आकर गोली चलाओ तब हम मानेंगे. अपने आपको समझे क्या हो? यहां पर मेल डॉमिनेंट चल रहा है क्या? एक लड़की अपने दम पर जीतना चाह रही है तो तुम सब लोगों को मिर्ची लग रही है न… इस बार लड़की जीतेगी और छात्रसंघ पर राज करेगी. तुम लोगों को क्या लगता है डरा दोगे हम लोगों को… नहीं रुकेंगे… नहीं रुकेंगे. सीना ठोक के बोल रहे हैं." अब सलोनी की जीत हो गई है.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Tour: अमित शाह के बिहार दौरे के पीछे ये है A टू Z कहानी, सामने आई एक-एक बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget