एक्सप्लोरर

VIDEO: गर्लफ्रेंड को बिना हेलमेट के बुलेट से फटफट करते ले जा रहा था बॉयफ्रेंड, पटना में IPS ने पकड़ा तो...

Patna News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पटना में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. खुद ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान भी सड़क पर ना सिर्फ जांच कर रहे हैं बल्कि लोगों को समझा भी रहे हैं.

Patna News: ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए पटना में यातायात पुलिस पूरी तरह से सख्त है. इसको लेकर आम से लेकर खास लोगों पर भी पुलिस पहले से कार्रवाई करती रही है. इन दिनों जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. खुद ट्रैफिक एसपी आईपीएस अपराजित लोहान सड़क पर उतरकर लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे हैं. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बीते गुरुवार (16 जनवरी) को छठे दिन भी लोगों को पटना में जागरूक किया गया. जिनके पास हेलमेट नहीं था उन्हें दिया गया.

लोगों को कैसे जागरूक किया जा रहा है इससे संबंधित कई वीडियो पटना ट्रैफिक पुलिस के एक्स हैंडल पर शेयर किए गए हैं. जांच के दौरान ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने एक प्रेमी जोड़ा को पकड़ा. हालांकि सख्ती की जगह बुलेट सवार प्रेमी को प्यार से समझाया. हेलमेट भी दिया और पहनने के लिए आग्रह किया.

'नहीं सर मेरी गर्लफ्रेंड है…'

जिस वीडियो को शेयर किया गया है उसमें एक युवक खुद हेलमेट पहना है लेकिन पीछे बैठी उसकी गर्लफ्रेंड ने हेलमेट नहीं पहना था. यह देखकर एसपी ने रोका. एसपी ने युवक से पूछा कि ये कौन है दोस्त है? इस पर युवक ने कहा नहीं सर मेरी गर्लफ्रेंड है. युवक ने हेलमेट पहना था तो एसपी ने कहा कि आप तो बच जाओगे प्रेमिका को कैसे बचाओगे?

एसपी अपराजित लोहान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर पांचवें दिन (बुधवार को) मरीन ड्राइव पर दीघा गोलंबर के पास खुद वाहन चेक कर रहे थे. उन्होंने प्रेमी को समझाया कि आप गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे हैं कोई रोक-टोक नहीं है. गर्लफ्रेंड के साथ घूम सकते हैं, लेकिन सुरक्षित रहिए.

जागरूक को लेकर अपराजित लोहान ने कहा कि इसके लिए हम लोग नुक्कड़-नाटक भी करवा रहे हैं. आप हेलमेट पहने हुए हैं और आपकी गर्लफ्रेंड को कुछ हो जाता है तो आप कभी भी अपने आप को माफ नहीं कर पाएंगे. फिर इनके माता-पिता को आप क्या जवाब देंगे? नियम को फॉलो करिए. सिर्फ सलाह लेने के लिए नहीं अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनिए. इसके बाद पुलिस की ओर से युवती को हेलमेट दिया गया.

यह भी पढ़ें- Motihari News: मोतिहारी में थानेदार को SP ने किया सस्पेंड, संपत्ति की भी जांच होगी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
Embed widget