एक्सप्लोरर

Bihar News: होली के दिन पटना ट्रैफिक पुलिस ने रचा इतिहास, CCTV से करोड़ों का चालान, जानें कौन-कौन से नियम टूटे

Bihar News In Hindi: होली के दिन पटना ट्रैफिक पुलिस ने CCTV की मदद से रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए हजारों वाहनों का चालान काटा. इस दौरान 10,236 वाहनों पर कुल 1,20,01,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

होली के दिन पटना ट्रैफिक पुलिस ने रिकॉर्ड बनाते हुए बड़ी कार्रवाई की. 4 और 5 मार्च 2026 को CCTV और ANPR कैमरों की मदद से हजारों वाहनों के चालान काटे गए और करोड़ों रुपये की वसूली हुई. पटना के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की गई निगरानी के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें यातायात नियम तोड़ने वाले हजारों वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया.

ITMS सिस्टम से हुई सख्त निगरानी

पटना पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय के अनुसार, शहर में लगाए गए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है. कैमरों और एएनपीआर तकनीक की मदद से विभिन्न चौराहों और सड़कों पर वाहनों की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया.

वीडियो फुटेज और इमेज के आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर ई-चालान जारी किए गए. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई पूरी तरह डिजिटल सिस्टम के माध्यम से की गई, जिससे नियम तोड़ने वालों पर तुरंत जुर्माना लगाया जा सका.

इतने वाहनों का कटा चालान

पटना ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक होली के दौरान कुल 10,236 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 1,20,01,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. अलग-अलग तरह के यातायात नियम उल्लंघन के मामले सामने आए.

हेलमेट नहीं पहनना – 7,990 वाहन, 79,90,000 रुपये जुर्माना.

ट्रिपल राइड – 471 वाहन, 4,71,000 रुपये जुर्माना.

ओवर स्पीडिंग – 51 वाहन, 10,20,000 रुपये जुर्माना.

बिना इंश्योरेंस के – 1,645 वाहन, 32,90,000 रुपये जुर्माना.

रेड लाइट जंपिंग – 22 वाहन, 50,000 रुपये जुर्माना.

गाड़ी चलाते हुए फोन पर बात करना – 10 वाहन, 50,000 रुपये जुर्माना.

सीट बेल्ट नहीं पहनना– 1 वाहन, 1,000 रुपये जुर्माना.

रौंग वे – 33 वाहन, 41,000 रुपये जुर्माना.

नौ पार्किंग – 13 वाहन, 6,500 रुपये जुर्माना.

लोगों से नियमों का पालन करने की अपील

पटना ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार डिजिटल निगरानी की जा रही है. होली के दिन की यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में शामिल मानी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी.

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें. हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, लाल बत्ती न तोड़ें और तेज रफ्तार से बचें. पुलिस का कहना है कि सुरक्षित ड्राइविंग ही सुरक्षित पटना का आधार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget