एक्सप्लोरर

Patna Terror Module: NIA की हर चाल पर थी 'शातिर' शमीम की 'बाज़' वाली नजर, हर मूवमेंट की पहले ही मिल जाती थी खबर

NIA Raids in Bihar: गुरुवार को बिहार के अलग-अलग जिलों में एनआईए की टीम ने छापेमारी की है. शमीम अख्तर पर फुलवारी शरीफ टेरर मामले में एफआईआर दर्ज है.

नालंदा: फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले (Phulwari Sharif Terror Module) में गुरुवार को पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, छपरा, दरभंगा, मधुबनी समेत बिहार के कई जिलों में अलग-अलग ठिकानों पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान एक साथ करीब 30 जगहों पर छापेमारी से हड़कंप मच गया. एनआईए की टीम ने नालंदा में शमीम अख्तर के घर पर छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला. उसके भाई से पूछताछ की गई. अब खुद कैमरे के सामने पहली बार शमीम अख्तर आया है. वह एनआईए को चकमा देकर फरार चल रहा है.

दरअसल, फुलवारी शरीफ टेरर मामले में भंडाफोड़ के बाद कई लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एफआईआर में तीसरे नंबर का जो व्यक्ति था वो शमीम अख्तर ही है. शमीम अख्तर नालंदा मुख्यालय के बिहार शरीफ स्थित सोहसराय थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वर्तमान में एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर है. आज शमीम अख्तर के घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी. उस समय शमीम अख्तर घर पर मौजूद नहीं था.

यह भी पढ़ें- Patna News: स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने दी हिदायत, 60 दिनों में सुधारें व्यवस्था, बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोताही

अचानक मोहल्ले को लोगों ने शमीम को देखा

बताया जाता है कि एनआईए की टीम जब छापेमारी कर चली गई तो अचानक मोहल्ले के लोगों ने शमीम अख्तर को देखा. शमीम अख्तर बड़े आराम से अपने घर गया. ऐसा लगा कि उसे पल पल की खबर की जानकारी थी. उसने नजर रखी थी. इधर एनआईए की टीम गई और वो घर पहुंच गया. घर जाने के बाद सूचना मिलने पर मीडिया पहुंची. इसके बाद शमीम ने अपना पक्ष रखा. शमीम ने कहा कि एनआईए की टीम कुछ दस्तावेज, पंपलेट समेत अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई है. हमारे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है.

शमीम ने कहा कि घर पर करीब तीन घंटे तक छापेमारी की गई है. मेरे भाई को एनआईए पूछताछ के लिए पकड़कर नहीं ले गई थी बल्कि एक रिपोर्ट देने के लिए थाने लेकर गई थी. वहां    दो गवाह के साथ साइन कराया गया और फिर छोड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी बोले- बिहार में लालू का इस 'खेल' से पुराना रिश्ता, राज्य सरकार से की बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget