एक्सप्लोरर

Exclusive: पटना SSP की पहली प्रतिक्रिया, PFI की तुलना आरएसएस से क्यों की? abp न्यूज को बताया कारण

Patna SSP Manavjit Singh Dhillon on RSS: विवादित बयान के बाद शुक्रवार को एसएसपी से एबीपी न्यूज ने बात की है. उन्होंने कहा कि आरएसएस पर कोई गलत टिप्पणी नहीं की.

पटनाः राजधानी पटना में पुलिस ने पीएफआई (PFI) के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. गुरुवार को पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों (SSP Manavjit Singh Dhillon) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. इस बीच उन्होंने पीएफआई की ट्रेनिंग की तुलना आरएसएस (RSS) से कर दी जिसको लेकर बवाल मच गया. इस मामले में अब शुक्रवार को एसएसपी की पहली प्रतिक्रिया आई है. शुक्रवार को एबीपी न्यूज ने उनसे बातचीत की है.

इस मामले में पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है. एसएसपी ने कहा कि जिन लोगों को पटना के फुलवारी शरीफ के नया टोला से पकड़ा गया है उन लोगों ने पुलिस से पूछताछ में बताया है कि जिस तरह आरएसएस की शाखा में ट्रेनिंग दी जाती है उस तरह ये लोग भी ट्रेनिंग देते हैं. पुलिस की जांच में जो सामने आया यही बात वह पीसी में कल बता रहे थे. जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है पूछताछ में उन लोगों ने यह बात कही है. आरएसएस पर मैंने कोई गलत टिप्पणी नहीं की. बेवजह विवाद न खड़ा किया जाए.

यह भी पढ़ें- Bihar Terror Module: 26 नामजद आरोपितों में ज्यादातर फरार, इनमें अधिकतर PFI के नेता, अतहर की एक और तस्वीर आई

क्या था पटना के एसएसपी का बयान?

गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा की तरह युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता था. उन्होंने कहा, "मदरसे से यह लोगों को मोबिलाइज करते थे और कट्टरता की ओर मोड़ रहे थे. इसका मोड वैसे ही था जैसे शाखा की होती है. आरएसएस की शाखा ऑर्गेनाइज की जाती है और लाठी की ट्रेनिंग होती है, वैसे ही ये फिजिकल ट्रेनिंग के नाम पर यूथ को प्रशिक्षण दे रहे थे और अपने प्रोपेगेंडा के माध्यम से ब्रेनवाश कर रहे थे."

बयान के आने के बाद मच गया था बवाल

बता दें कि एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के बयान के बाद बीजेपी एकजुट हो गई थी. सुशील कुमार मोदी, मंत्री सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेताओं ने कहा था कि एसएसपी को माफी मांगनी चाहिए. वहीं कुछ नेता सस्पेंड करने की मांग करने लगे थे. अब एसएसपी ने इस पूरे मामले पर अपना बयान दिया है कि उनके दिए गए बयान का आखिर क्या मतलब था और उन्होंने क्यों कहा था.

यह भी पढ़ें- नालंदा से जुड़ा PFI का तार, SDPI का प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर का नाम आया, 2020 में लड़ा था MLA का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'
बिहार: अनंत सिंह पर मंत्री बुलो मंडल का बड़ा बयान, बोले- 'नाराज जरूर हैं लेकिन...'
बिहार: अनंत सिंह पर मंत्री बुलो मंडल का बड़ा बयान, बोले- 'नाराज जरूर हैं लेकिन...'
बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला
बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget