एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बिहार दौरे को शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया सफल, FIR दर्ज होने पर जानिए क्या कहा?

Patna News: शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि क्या संवाद करना गलत है? कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछड़े दलित समाज के लोगों से बात करने गए थे.

Bihar Politics: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के दरभंगा की सभा पर सियासी घमासान मचा हुआ है. प्रशासन की अनुमति नहीं होने के बावजूद उन्होंने अंडेबकर हॉस्टल में छात्रों को संबोधित किया. जबरन कार्यक्रम करने पर राहुल गांधी सहित 20 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था.

राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को घेर रहा है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस सांसद और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दो टूक कहा कि उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है. राहुल गांधी की गलती क्या है. कांग्रेस नेता दलित पिछड़ों से संवाद करने गए थे. शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार (16 मई, 2025) को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब थे. उन्होंने कहा, "कहावत है जब ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की क्या आवश्यकता है. राहुल गांधी का बिहार दौरा सफल रहा. मुकदमा दर्ज होने से कांग्रेस सांसद की लोकप्रियता बढ़ी है."

राहुल गांधी मामले में क्या बोले शत्रुघन सिन्हा?

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी पिछड़े दलित समाज के लोगों से बात करने गए थे. क्या संवाद करना गलत है? मुकदमा दर्ज होने से कांग्रेस नेता की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है." गुरुवार (15 मई, 2025) की शाम राहुल गांधी ने दिल्ली लौटने से पहले पटना एयरपोर्ट पर दरभंगा में प्रशासन ने छात्रों से बात करने की इजाजत नहीं दी थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह संवाद कर लिया. अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी राहुल गांधी के बयान पर मुहर लगा दी.

इंडिया गठबंधन के सवाल पर सुनाया डायलॉग

वहीं, कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है. काफी लोगों की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. मामला कोर्ट में होने की वजह से फैसले का इंतजार करना चाहिए. इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक होने के सवाल का जवाब देने से तृणमूल सांसद बचते नजर आए. शत्रुघ्न सिन्हा अपनी चर्चित फिल्म का डायलॉग 'खामोश' बोलकर चलते बने.  

ये भी पढ़ें- RJD के पोस्ट पर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP बोली- नौवीं फेल तेजस्वी यादव घपले-घोटाले से नेता बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget