एक्सप्लोरर

पटना: बेल रिजेक्ट होने के बाद सिविल कोर्ट से भागे सात कैदी, आत्मसमर्पण के बाद किए गए थे पेश

लिपिक की ओर से दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सभी आरोपियों ने जमानत के लिए न्यायालय के समक्ष आत्मसर्पण किया था. लेकिन जमानत याचिका खारीज होने की सूचना मिलते ही सभी कैदी न्यायिक अभिरक्षा से फरार हो गए.

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में मंगलवार को सात कैदी फरार हो गए. दानापुर व्यवहार न्यायालय के एसीजीएम तीन के कोर्ट में पेशी के बाद सभी कैदी फरार हुए हैं. गंभीर अपराधों के आरोपी सभी कैदियों को आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. लेकिन कोर्ट की ओर से जब उन्हें बेल नहीं मिला तो सभी मौका देखकर फरार हो गए. 

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

कोर्ट से सात कैदियों के एक साथ फरार हो होने के बाद कोर्ट में खलबली मच गई. घटना के बाद दानापुर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कैदियों की तलाश में जुट गई. लेकिन पुलिस की सुस्ती की वजह कैदी फरार होने में सफल रहे. फिलहाल दानापुर और सिगोड़ी थाना की पुलिस मिलकर कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

इस मामले में एसीजीएम तीन के कोर्ट के लिपिक अरविन्द कुमार ने दानापुर थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें बताया गया है कि सिगोड़ी थाना कांड संख्या -72/2021 के सभी अभियुक्त न्यायिक अभिरक्षा से फरार हो गए हैं. ऐसे में सभी पर विधिसम्मत कार्रवाई किया जाए. फरार कैदियों में सोनू यादव, लल्लू यादव, सिद्धनाथ यादव, उपेन्द्र यादव, चन्दन कुमार, मुकुल कुमार और राजकुमार यादव शामिल हैं. 

बेल रिजेक्ट होने के बाद भागे सभी

लिपिक की ओर से दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सभी आरोपियों ने जमानत के लिए न्यायालय के समक्ष आत्मसर्पण किया था. लेकिन जमानत याचिका खारीज होने की सूचना मिलते ही सभी कैदी न्यायिक अभिरक्षा से फरार हो गए. आवेदन मिलने के बाद दानापुर और सिंगोड़ी पुलिस छपेमारी में जुटी है.

इस मामले में दानापुर थानाध्यक्ष अजित कुमार शाह ने बतया कि फरार सात कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये देगी सरकार

नीतीश सरकार पर लालू यादव और राबड़ी देवी का 'डबल अटैक', स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget