एक्सप्लोरर

BPSC अभ्यर्थियों को मनाने धरनास्थल पहुंचे अधिकारी, नहीं निकल पाया कोई रास्ता, CM से मिलने पर अड़े छात्र

BPSC Student Protest: पटना में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को मनाने के लिए SDM, DSP और ADM पहुंचे. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को BPSC अधिकारियों से मिलवाने की बात कही, जिससे छात्रों ने इनकार कर दिया.

BPSC Student Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर 18 दिसंबर से अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं. आज (28दिसंबर) को पटना सदर के एसडीएम, डीएसपी और एडीएम प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे. उन्होंने बीपीएससी अभ्यर्थियों से बातचीत की.

प्रशासन इन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को बीपीएससी दफ्तर ले जाना चाहता था. ताकि उनकी बात BPSC अधिकारियों से करवाई जा सके. लेकिन अभ्यर्थी इसके लिए तैयार नहीं हुए.

नहीं निकल पाया कोई रास्ता
जिसके बाद एसडीएम, डीएसपी और एडीएम गर्दनीबाग धरना स्थल से लौट चुके हैं. BPSC अभ्यर्थियों से बातचीत के दौरान कोई रास्ता नहीं निकल पाया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि हमारा प्रतिनिधिमंडल बीपीएससी अधिकारियों से मिलने उनके दफ्तर नहीं जाएगा. उन्हीं लोगों ने परीक्षा में गड़बड़ी करायी है, इसलिए उनसे क्यों मिले. अभ्यर्थियों ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल बीपीएससी एग्जाम रद्द करवाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना चाहता है. 

मुख्यमंत्री से मिले पटना जिला अधिकारी
धरनास्थल पर पटना सदर के SDM गौरव कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने(छात्रों ने) 5 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बना लिया है. हम इनका ज्ञापन BPSC में देंगे, इनकी जो भी शिकायतें हैं उसकी जांच करके वाजिब समय के भीतर जबाव दिया जाएगा. वहीं गर्दनीबाग धरना स्थल से लौटने के बाद पटना के जिला अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. जहां उन्होंने बीपीएससी अभ्यर्थियों से हुई बातचीत और उनकी मांगों की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी. 

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने साफ तौर पर कह चुके हैं कि परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि बीपीएससी पर बहुत दवाब दिया जा रहा है लेकिन हम दवाब में आने वाले नहीं है. अभ्यर्थियों को लोग दिग्भ्रमित करने में लगे हैं लेकिन बीपीएससी अपने फैसले पर कायम है कि बापू परीक्षा केंद्र के अलावा किसी भी सेंटर की परीक्षा रद्द नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली दौरे पर जाएंगे CM नीतीश कुमार, मनमोहन सिंह के परिवार से करेंगे मुलाकात, सियासी अटकलों का दौर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget