एक्सप्लोरर

Patna News: आखिर 2 दिनों तक क्यों जलता रहा जेठूली गांव? 6 भाइयों के आतंक की दास्तां, जानें क्यों दहशत में हैं लोग

Fatuha Two Group Rivalry Case: रविवार को दो गुटों में हुई खूनी झड़प में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 50 राउंड फायरिंग की गई थी. आरोपियों के परिवार के लोग जेडीयू और आरजेडी के नेता भी हैं.

पटना: राजधानी पटना के जेठूली गांव में पिछले दो दिनों से दो पक्षों की लड़ाई नरसंहार का रूप ले चूकी है. रविवार को लगभग एक बजे दिन में पांच लोगों को गोली मारी गई जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. दो अभी भी पटना के पीएमसीएच में गंभीर हालत में हैं. पीड़ित पक्ष के लोग आरोपी के कई घर, गाड़ियों, मैरेज हॉल,  गोदाम फैक्ट्री को आग के हवाले कर तहस नहस कर दिया. 

पार्किंग विवाद में मुखिया पति बच्चा यादव और उसके समर्थकों ने फायरिंग की. इसके पीछे भी एक लंबी कहानी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां इनके ही परिवार की हुकूमत चलती है. पूरा इलाका इससे दहशत में रहता है. इसमें एक भाई आरजेडी के नेता हैं तो दूसरे जेडीयू के नेता हैं. कई सालों से इन लोगों का गांव में दबदबा है. अवैध कारोबार भी चलता है.

दहशत में रहता पूरा गांव 

सतीश कुमार उर्फ बच्चा यादव का बड़ा भाई उमेश राय पूरे परिवार का मुखिया है. उमेश राय छह भाई हैं जिसमें रामप्रवेश निराला, सतीश कुमार, बच्चा यादव, राजेश राय, रमेश राय और सत्येंद्र यादव हैं. उमेश राय के चौथे नंबर का भाई सतीश कुमार  की पत्नी अंजू देवी जेठूली पंचायत की मुखिया भी है. ग्रामीण राहुल कुमार ने बताया कि इलाके के लगभग 120 बीघा जमीन पर सभी भाइयों का अवैध कब्जा है. उनके खिलाफ किसी को बोलने की हिम्मत नहीं होती है. 

एक भाई आरजेडी में तो दूसरा जेडीयू में 

लोगों का कहना है कि सच में जंगलराज बिहार में वापस आ गया है. उमेश राय समाजवादी पार्टी की ओर से 2014 में लोकसभा चुनाव पटना साहिब लोकसभा से लड़ चुके हैं. उनके भाई सतीश कुमार उर्फ बच्चा यादव साल 2015 में फतुहा विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. उमेश राय अभी आरजेडी के नेता हैं. वहीं उनका छोटा भाई सत्येंद्र यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष है.
 
दारोगा के सामने हुई गोलीबारी 

ग्रामीणों का कहना है कि जिस वक्त घटना हो रही थी उस वक्त नदी थाना की पुलिस भी मौजूद थी. जब गोली लग गई तो दरोगा जी अपने पुलिसकर्मियों के साथ वहां पर भाग गए. ग्रामीणों ने बताया कि घर पर स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन सभी लोग पहुंचते हैं. सभी को उनके काले कारनामों की जानकारी है, लेकिन आज तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. रविवार को चनारिक राय का परिवार गंगा किनारे गाड़ी पार्किंग कर रहा था. वहीं पर उमेश राय का गिट्टी लदा ट्रक पहुंचा और गिट्टी गिराने लगा. विरोध करने पर दोनों पक्षों में गोलीबारी होने लगी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor ने उठाया बिहार के ‘शिक्षा बजट’ पर सवाल, कहा- इसमें भी बंदरबांट, नीतीश-लालू को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget