एक्सप्लोरर

Patna Road Accident: अनियंत्रित कार ने सात लोगों को रौंदा, दो की मौत, गुस्साए लोगों ने कार सवारों को पीटा 

घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की. स्थानीय लोगों का कहना था कि बाईपास पर पुलिस प्रशासन तेज रफ्तार से जा रहे वाहनों पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित होती रही है. 

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला. अनियंत्रित कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले सात लोगों को एक साथ रौंद दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्पर्ता दिखाते हुए कार को घेर लिया व कार पर सवार दो लोगों को बंधक बनाकर, उनकी जमकर पिटाई की. हालांकि, कार सवार अन्य लोग भागने में सफल रहे. नाराज लोगों ने कार को तोड़-फोड़ कर छतिग्रस्त भी कर दिया.

पुलिस की गाड़ी पर किया हमला

वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों कार सवारों को पुलिस वाहन में बैठा कर थाने लेकर जाने की कोशिश की तो भीड़ ने उनपर भी हमला कर दिया. वहीं, पुलिस गाड़ी में भी तोड़-फोड़ किया. पूरा मामला पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास रोड इलाके की है. 

काफी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस बंधक बनाए गए कार सवार दो लोगों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई. इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की. स्थानीय लोगों का कहना था कि बाईपास पर पुलिस प्रशासन तेज रफ्तार से जा रहे वाहनों पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित होती रहती है. 

कई लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत

लोगों ने कहा कि इससे पहले भी बाईपास पर तेज रफ्तार ने कई लोगों की जान ले ली है. आज हुई दुर्घटना में चांगड निवासी 60 वर्षीय कृष्णा राय और रामकृष्ण नगर के सोरमपुर निवासी स्वास्थ्य विभाग से रिटायर 65 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई. जबकि घायलों में स्थानीय सोरमपुर निवासी निवासी छोटन कुमार, धीरज कुमार समेत दो अन्य घायल हैं. हालांकि, प्रदर्शन की सूचना पाकर रामकृष्णा नगर, जक्कनपुर, कंकड़बाग, पत्रकार नगर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया. 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास स्थानीय लोग बाईपास किनारे मॉर्निंग वॉक करने निकले थे. इसी दौरान झारखंड नंबर की एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार से गुजरी. कार सवार नशे में धुत लग रहा था, जिसने कई लोगों पर कार को चढ़ा दिया.

यह भी पढ़ें -

बिहारः कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले मंगल पांडेय, राजनीति में उनका कोई स्थान नहीं

बिहारः जीतन राम मांझी की पार्टी का BJP पर निशाना, जानें क्यों कहा कि जिस दल को पीछे हटना है वह हट जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget