एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर के घर पहुंची पुलिस, PK बोले- 'सरकार से, मुख्यमंत्री से मैं आग्रह करूंगा कि…'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. पीके ने कहा कि अगर नीतीश कुमार बिहार में लोकतंत्र को लाठीतंत्र में परिवर्तित करना चाहते हैं तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा.

Prashant Kishor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के घर शुक्रवार (27 दिसंबर) की सुबह पटना पुलिस पहुंची. दरअसल बीते गुरुवार (26 दिसंबर) को प्रशांत किशोर ने कहा था कि अभ्यर्थी अगर मार्च करते हैं तो वो उनके साथ चलेंगे. लाठी खाने के लिए आगे रहेंगे. पुलिस के पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने बताया कि आखिर पुलिस क्यों उनके घर पहुंची थी.

प्रशांत किशोर ने कहा, "वो घबराए हुए हैं कि हम लोग मार्च पर ना निकल जाएं. प्रशासन तो घबराहट में आया है. पीके ने कहा कि अगर उनको कोई डर ही नहीं है, कोई मतलब ही नहीं है या कोई मामला ही नहीं है तो फिर पुलिस प्रशासन को क्यों लगा रहे हैं? सरकार से मुख्यमंत्री से मैं आग्रह करूंगा कि छात्रों की वेदना का संज्ञान लें. खुद मिलें या नहीं मिल सकते हैं तो एक प्रतिनिधिमंडल बना दें जो छात्रों की मांगों पर बात कर ले. चार लाख छात्रों के जीवन का सवाल है. वो यहां धरना पर बैठे हैं. उनको खाने की और रहने की व्यवस्था नहीं है. आप यहां बंगले में बैठकर फरमान जारी कर रहे हैं. लाठी चलवा रहे हैं. अगर ऐसा होगा तो बिल्कुल उसका विरोध होगा."

प्रशांत किशोर ने कहा, "2.5 साल से मैं बिहार में हूं, गांव-गांव घूम रहा हूं, लेकिन किसी भी धरना-प्रदर्शन या मार्च में हम लोग कभी हिस्सा नहीं लेते हैं. कल (गुरुवार) मैं सिर्फ इसलिए गया था कि छात्रों का क्या मुद्दा है. जिस तरह से सड़क पर उन्हें बर्बरता से मारा गया, एक गरीब घर के बच्चे सोनू ने आत्महत्या कर ली. इस पर ना सरकार का बयान है ना उस परिवार की मदद का प्रयास किया गया. मुझे बताया गया है कि अभी भी चार बच्चे पीएमसीएच में भर्ती हैं जो पुलिस की लाठी से घायल हुए थे. मैं कल इस भावना से गया था कि छात्र अपने आप को अकेलना न समझें."

नीतीश कुमार पर बरसे प्रशांत किशोर

पीके ने कहा कि अगर नीतीश कुमार बिहार में लोकतंत्र को लाठीतंत्र में परिवर्तित करना चाहते हैं तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. छात्र अगली बार जब रोड पर खड़े होंगे तो प्रशांत किशोर, जन सुराज और हम लोगों के सारे साथी जो लोकतंत्र की इन भावनाओं का कद्र करते हैं हम लोग पूरी ताकत के साथ छात्रों के संग खड़े होंगे. 

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि हर दूसरे दिन लाठी चल रही है और नीतीश कुमार को पता ही नहीं चल रहा है. जब भी छात्र मार्च पर निकलेंगे तो वो मार्च लोकतांत्रिक तरीके से हो, शांतिपूर्ण तरीके से हो तो उस मार्च की अगुवाई करने के लिए प्रशांत किशोर और जन सुराज के साथी साथ चलेंगे. हम लोग ये देखना चाहते हैं कि पुलिस लाठी कैसे चलाती है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar:नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा स्थगित, मनमोहन सिंह के निधन के बाद लिया गया निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget