एक्सप्लोरर

पटना: रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले उन्हें समझा बुझाकर हटाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं हटे तो उन्हें बल प्रयोग करना पड़ा.

पटना: राजधानी पटना में बीपीएससी ऑफिस के बाहर बुधवार को रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए. लेकिन लाठीचार्ज के बावजूद छात्रों प्रदर्शन नहीं रुका उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

मिली जानकारी अनुसार छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले उन्हें समझा बुझाकर हटाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं हटे तो उन्हें बल प्रयोग करना पड़ा. वहीं पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी ले लिया है. इधर, छात्रों के हंगामे की वजह से बेली रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.

बता दें कि बीपीएससी की तरफ से वर्ष 2018 में सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में लगभग 10,000 छात्रों ने हिस्सा लिया था. लेकिन इसका रिजल्ट दो साल बाद भी जारी नहीं किया गया है. इसी को लेकर छात्र बीपीएससी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे.

छात्रों का कहना है कि दो साल बीत जाने के बाद भी अब तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है. इस वजह से कई छात्रों का भविष्य अधर में लटका है. ऐसे में बीपीएससी जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करें.

इस मामले को लेकर तकनीकी छात्र संगठन की प्रदेश अध्यक्षा सुष्मिता कुमारी ने अब बिहार के सभी पार्टीयों से मदद मांगी है, ताकि बिहार सरकार का ध्यान केन्द्रित करवाया जा सके और इस केस को महत्वपूर्ण केस की सूची में डाला जाए. बता दें कि एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी इस मुद्दे का समर्थन करते हुए आयोग को पत्र लिखा है और परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget