एक्सप्लोरर

RN Singh Extortion: डॉक्टर आरएन सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपित समेत 2 गिरफ्तार

Patna News: रंगदारी मांगने वाले आरोपित का नाम रोशन है. रोशन 90 के दशक में कुख्यात अपराधी रहे बिंदु सिंह का बेटा है. फोन पर धमकी दी कि, "मेरी मदद कीजिए नहीं तो जंगलराज की बात याद दिला देंगे."

पटना: राजधानी पटना के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरएन सिंह (RN Singh) से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार (8 फरवरी) को पुलिस ने रंगदारी मांगने और धमकी देने के इस मामले में आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कंकड़बाग से गिरफ्तारी की गई है. सिटी एसपी पूर्वी भरत सोनी ने इसकी पुष्टि की है.

गिरफ्तार आरोपितों का रहा है आपराधिक इतिहास

सिटी एसपी पूर्वी भरत सोनी ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश किया. उन्होंने कहा कि इन दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. चिड़िया मारने वाली पिस्टल ये लोग रखते थे और लोगों को इससे धमकाते थे. पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल और और पिस्टल को जब्त किया गया है.

आरएन सिंह ने कंकड़बाग थाने में की थी शिकायत

बता दें कि प्रसिद्ध डॉक्टर और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह से रंगदारी मांगी गई थी. बुधवार को आरएन सिंह ने कंकड़बाग थाने में इसकी शिकायत की थी. बता दें कि आरएन सिंह अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान थे.

डॉक्टर आरएन सिंह ने शिकायत में क्या कहा था?

रंगदारी मांगने वाले आरोपित का नाम रोशन है. दो बार फोन कर रंगदारी मांगी है. रोशन 90 के दशक में कुख्यात अपराधी रहे बिंदु सिंह का बेटा है. उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है. आरएन सिंह ने थाने में दिए गए आवेदन में पुलिस को बताया था कि रोशन डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित उनके क्लीनिक के पास का ही रहने वाला है. उसने उनके असिस्टेंट को फोन किया था. इसके बाद उनसे (आरएन सिंह) बात की थी. फोन पर धमकी दी कि, "मेरी मदद कीजिए नहीं तो जंगलराज की बात याद दिला देंगे." अब इसी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के साथ रखते हैं ये शौक तो हो जाएं अलर्ट, गोपालगंज में युवक को जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget