एक्सप्लोरर

Patna Crime News: पटना में दो बच्चियों को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप किया, एक की मौत, दूसरी AIIMS में भर्ती

Patna Gang Rape: मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र का है. सोमवार को दोनों बच्चियां घर से निकली थीं. घर लौटकर नहीं आईं तो पुलिस को मौखिक रूप से जानकारी दी गई थी.

पटना: राजधानी पटना में दरिंदों ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. दोनों को दरिंदे उठाकर ले गए और गैंगरेप के बाद गांव से कुछ दूरी पर खेत में चहारदीवारी के पास छोड़कर फरार हो गए. मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र का है. घटना में एक मासूम की मौत हो गई तो वहीं दूसरी की हालत गंभीर है जिसका इलाज एम्स में चल रहा है. मंगलवार (09 जनवरी) की सुबह जमीन मापी करने गए लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई. देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

खोजी कुत्ते के साथ पहुंची एफएसएल की टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फुलवारी शरीफ एएसपी और फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष पहुंचे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. लोगों से पूछताछ की. खोजी कुत्ते और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. दोनों बच्चियां सहेली थीं. एक की उम्र 10 और दूसरी की उम्र आठ साल के आसपास बताई गई है.

सोमवार को घर से निकली थीं दोनों बच्चियां

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां जलावन लाने के लिए सोमवार की सुबह घर से निकली थीं, लेकिन घर लौटकर नहीं आईं. खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला. तब परिजन फुलवारी शरीफ थाना पहुंचे और मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी थी. मंगलवार की सुबह जमीन मापी के लिए कुछ लोग जब पहुंचे तो देखा कि एक मासूम का शव खेत में पड़ा है और उसके पास एक मासूम बैठ कर कांप रही है.

मौके से पुलिस ने मासूम के कुछ कपड़े भी बरामद किए हैं. खोजी कुत्ते ने दो स्थानों पर खून के निशान को चिह्नित कराया. पुलिस ने मौके से सारे साक्ष्य को जमा कर लिया है. इस मामले में एडिशनल एसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सिहाग ने बताया कि दो लड़कियों के गायब होने के बाद दूसरे दिन उनमें से एक की लाश मिली है. दूसरी गंभीर है जिसका इलाज पटना एम्स में कराया जा रहा है. डॉग स्क्वायड और स्पेशल की टीम का सहारा लिया जा रहा है. जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: छोटी सी गलती... उजड़ गया मां का कोख, सीतामढ़ी में जिंदा जलकर मासूम की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget