एक्सप्लोरर

VIDEO: 'हम मोकामा चुनाव जीते हैं... जूता से मारेंगे', पटना में छाती पर लात रखकर सरेआम 'गुंडागर्दी'

Social Media Video: बीजेपी बिहार ने गुरुवार को ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है. निखिल आनंद, ललन सिंह ने इस तरह की घटनाओं को लेकर आरजेडी पर निशाना साधा है.

पटना: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद आरजेडी की प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) की पत्नी नीलम देवी (Neelam Devi) को जीत मिली. मोकामा बाहुबलियों का क्षेत्र रहा है और अब इस जीत के बाद मोकामा के नाम पर सरेआम गुंडागर्दी भी शुरू हो गई है. बीजेपी बिहार ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर सीधा आरजेडी पर हमला किया है. इस वीडियो में एक शख्स ना सिर्फ गाली-गलौज कर रहा है बल्कि सड़क किनारे मोची की छाती पर जूता रखकर जान मारने की धमकी भी दे रहा है.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार की राजधानी पटना का है. हालांकि पूरा मामला क्या है यह वीडियो से साफ पता नहीं चल रहा है. हालांकि वीडियो में मोची को पीटने वाला शख्स यह जरूर कहता है कि वह मोकामा चुनाव जीता है. शौक से जूता लेने के लिए आया था. इसके बाद कहा सुनी होती है. शख्स गोली मारने की धमकी भी देता है. इसको लेकर बीजेपी ने आरजेडी को निशाने पर लिया है.

'अनंत सिंह की गोद में बैठकर आरजेडी ने जीता चुनाव'

बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा कि कभी आरजेडी के लोग मोकामा में पुटुस यादव को न्याय दिलाने की बात करते थे. लालू प्रसाद यादव गांधी मैदान से चिल्ला चिल्ला कर बता रहे थे कि पुटुस यादव की नाखून उखाड़ कर हत्या कर दी गई. अनंत सिंह को ललकार कर चिल्ला रहे थे. आज आरजेडी ने अनंत सिंह की गोद में बैठकर मोकामा का चुनाव जीता है.

निखिल आनंद ने कहा कि मोकामा में आज क्या हो रहा है? यादव समाज के लोगों को पिटवाया जा रहा है. केस भी दर्ज नहीं हो रहा है. तीन लोग पीएमसीएच में भर्ती हैं. अनगिनत लोग जहां तहां हैं. पुलिस और प्रशासन कोई नहीं सुन रहा. आरजेडी और जेडीयू के लोग दबाव बना रहे हैं कि केस दर्ज न हो. कहा कि मैं तेजस्वी यादव से अपील करता हूं कि यादव समाज को बलि चढ़ने से रोकिए.

हमलोग परिवार के साथ: ललन सिंह

इधर बीजेपी नेता ललन सिंह ने कहा कि जीत के बाद आरजेडी के कार्यकर्ता इतने मदमस्त हो गए हैं हरेक क्षेत्र में उनके कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला हो रहा है. लेमुआबाद में भी जानलेवा हमला हुआ है. वो शख्स अभी पीएमसीएच में एडमिट है. कहा कि इस जंगलराज के लिए मोकामा ने नहीं चुना है. हमलोग पीड़ितों के परिवार के साथ हैं. आगे ललन सिंह ने कहा- "मैं मोकामा के लिए शांत हूं उसे कमजोरी न समझें. जब तक मैं जिंदा हूं आपके साथ था हूं और रहूंगा."

यह भी पढ़ें- Watch: 'बुलाइए न पुलिस, हम तो वेट कर रहे हैं', पटना के NMCH में बैठे थे प्रेमी-प्रेमिका, पकड़े गए तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget