एक्सप्लोरर

Patna Murder: पटना में दिनदहाड़े हत्या, हर दिन गंगा किनारे टहलने जाता था शख्स, बदमाशों ने गोलियों से भूना

Patna Crime News: घटना का कारण अभी पता नहीं चला है. मृतक की पहचान मंदिरी के रहने वाले उदय यादव (उम्र करीब 40 साल) के रूप में हुई है. पुलिस ने परिजनों का बयान लिया है.

Patna Man Shot Dead: राजधानी पटना में बुधवार (10 अप्रैल) की सुबह एक व्यक्ति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मामला बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का है. बांस घाट के पास काली मंदिर से सटे गली में किराना दुकान पर व्यक्ति खड़ा था. अज्ञात बदमाश पहुंचे और सिर में गोली मारकर भाग गए. स्थानीय लोग व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान मंदिरी के रहने वाले उदय यादव (उम्र करीब 40 साल) के रूप में हुई है. घटना का कारण अभी पता नहीं चला है. बताया जाता है कि उदय हर दिन टहलने के लिए सुबह बांस घाट स्थित गंगा किनारे जाता था. आज बुधवार की सुबह भी वह बांस घाट की तरफ गया था. इसी दौरान काली मंदिर के पास जब एक किराना दुकान पर खड़ा था तो यह घटना हो गई.

ठेकेदारी के विवाद में हो सकती है हत्या

उदय यादव ठेकेदारी का काम करता था. कयास लगाया जा रहा है कि ठेकेदारी के विवाद में ही घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कई वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. मौके से एक खोखा बरामद किया गया है.

परिजनों ने पुलिस को बताए कुछ नाम

लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना सुबह 8.45 बजे के करीब की है. उदय राय के सिर में पीछे से गोली मारी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस ने परिजनों से विस्तार में बातचीत की है. परिजनों का बयान ले लिया गया है. हत्यारों की पहचान अभी तक नहीं हुई है. कुछ लोगों का नाम परिजनों ने बताया है. उसके आधार पर हम लोग कार्रवाई कर रहे हैं. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

यह भी पढ़ें- Nalanda Murder: नालंदा में शख्स की गोली मारकर हत्या, दर्ज थे कई आपराधिक मामला, छोटा भाई जेल में बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget