एक्सप्लोरर

Nalanda Murder: नालंदा में शख्स की गोली मारकर हत्या, दर्ज थे कई आपराधिक मामले, छोटा भाई जेल में बंद

Nalanda News: नालंदा के गोखुलपुर थाना क्षेत्र की घटना है. मृतक की पहचान हो गई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन में हत्या की आशंका है.

Nalanda Crime News: नालंदा में अज्ञात बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. बुधवार (10 अप्रैल) की सुबह ग्रामीण खेत की ओर गए तो शव देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. शव की पहचान गोखुलपुर थाना इलाके के पकड़िया बिगहा गांव निवासी विजय यादव के 35 वर्षीय पुत्र संतोष यादव के रूप में हुई है. संतोष यादव का आपराधिक इतिहास रहा है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात में घर से निकलकर संतोष यादव खेत में पटवन करने के लिए गए थे. रात में ही गोली मारकर हत्या की गई है. मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि मृतक संतोष यादव का छोटा भाई विनय यादव फिलहाल जेल में बंद है.

पैसों के विवाद में हत्या की आशंका

इस पूरे मामले में संतोष यादव के परिजनों ने बताया कि गांव के ही व्यक्ति से पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था. इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों ने कहा कि मंगलवार की देर रात संतोष यादव अकेले नहीं बल्कि दो अन्य सहयोगियों के साथ खेत पटवन करने गए थे. लगता है इसी दौरान घात लगाए गांव के बदमाशों ने ही हत्या कर दी है. दो अन्य सहयोगी घटना के बाद से फरार हैं.

घटना की जानकारी मिलने पर गोखुलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी सत्यम कुमार शिवम ने बताया कि शख्स की गोली मारकर हत्या की गई है. पैसे के लेनदेन की बात सामने आई है. परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

इस मामले में नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि मृतक संतोष यादव पर पटना जिले और नालंदा जिले के कई थानों में हत्या, डकैती समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं. जमीन विवाद और पैसे के लेनदेन की बात सामने आई है. सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें- 'ऐसा लगता है कि शिक्षा विभाग...', राज्यपाल ने बुलाई बैठक, ना पहुंचे केके पाठक ना अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget