एक्सप्लोरर

67th BPSC: पटना में BPSC कार्यालय के बाहर भारी बवाल, प्रारंभिक परीक्षा में धांधली का आरोप, सचिव को हटाने की मांग

Patna News: बीपीएससी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे हैं. 67 वीं प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगा रहे. इसके साथ कई अन्य मांग भी कर रहे.

पटना: राजधानी पटना में मंगलवार को बीपीएससी कार्यालय के बाहर भारी बवाल हो रहा. अभ्यर्थियों ने बीपीएससी परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए हैं. साथ ही आठ मई को लीक हुए पेपर पर भी सीबीआई जांच की मांग की है. अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियंत्रक सह सचिव अमरेंद्र कुमार को भी उनके पद से हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि 17 नवंबर को जारी हुए बिहार लोक सेवा आयोग 67 वीं प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट में धांधली हुई है. हंगामा कर रहे कई अभ्यर्थी तिरंगा लेकर भी पहुंचे हैं. तिरंगे के साथ प्रदर्शन कर रहे. उधर, बीपीएससी प्रशासन की ओर से हंगामे को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं.

अभ्यर्थियों के कई आरोप और कई मांगें

अभ्यर्थियों की मांग है कि 67 वीं बीपीएससी परीक्षा जिसकी आठ मई को पेपर लीक हुई थी उसकी सीबीआई जांच कराई जाए. साथ ही बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक सह सचिव अमरेंद्र कुमार को बर्खास्त किया जाए. सीधे तौर पर कहा जा रहा कि जो पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट जारी हुआ है उसमें भी छेड़छाड़ की गई है. ओएमआर शीट से भी छेड़छाड़ हुई है. अभ्यर्थियों का कहना है कि अमरेंद्र कुमार 2019 से लगातार पोस्ट पर बने हुए हैं. आठ मई को पेपर लीक हुआ उसके बाद भी अमरेंद्र कुमार को नहीं हटाया गया. लगातार बीपीएससी में धांधली अमरेंद्र कुमार करवाते हैं, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है.

हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए बल की तैनाती

इस बार बीपीएससी अभ्यर्थी पूरे जोश में पहुंचे हैं. उनका कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगें नहीं मानी जाती तब तक हम लोग इसी तरह हंगामा करते रहेंगे. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए बीपीएससी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. दंगा नियंत्रण वाहन भी बीपीएससी कार्यालय के बाहर मौजूद है. साथ ही किसी तरह के हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए सचिवालय थाना की पुलिस मौजूद है. भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: महिला की संदिग्ध मौत, सास-ससुर पर बहू को जहर देने का आरोप, मायके वाले बोले- भैंस की कर रहे थे मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget