एक्सप्लोरर

Patna News: देख लीजिए मुख्यमंत्री जी! बिहार सरकार के अतिथिशाला परिसर में मिली शराब की बोतल, थोड़ी ही दूरी पर है CM आवास

Liquor Ban in Bihar: शराबबंदी वाले इस बिहार में राजधानी पटना स्थित स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर कूड़े की ढेर में खाली शराब की बोतल मिलने से एक बार फिर सरकार की किरकिरी होनी तय है.

पटना: बिहार में जहरीली शराब से हड़कंप मचा है. शुक्रवार की रात तक अकेले छपरा में 65 मौतें हुई हैं. मामले को लेकर हर तरफ हंगामा मचा है. सदन से लेकर सड़क तक बवाल जारी है. एक तरफ बीजेपी इस मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को हर तरफ से घेर रही है तो वहीं सरकार अपना पल्ला झाड़ने में लगी है. इन सब के बीच शुक्रवार की शाम राजधानी पटना के वीवीआईपी इलाके में शराब की बोतल मिलने से हड़कंप मच गया है. स्टेट गेस्ट हाउस के कैंपस के बाहर कूड़े की ढेर पर शराब की खाली बोतल मिली है.

कहां से आई होगी शराब की खाली बोतल?

यह जान लें कि स्टेट गेस्ट हाउस में वीवीआईपी लोगों की रहने की व्यवस्था की जाती है. इसमें राजनीतिक दिग्गज से लेकर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचते हैं. इस पूरे क्षेत्र में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था होती है. वहीं इस इलाके में अब शराब की खाली बोतल मिलने के बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. शराबबंदी वाले प्रदेश में शराब की खाली बोतल कहां से आई होगी? वो भी इस समय मिला है जब पूरे प्रदेश में शराब को लेकर बहस छिड़ी हुई है.

वीवीआईपी ने पी थी शराब?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने शराबबंदी के फैसले को लेकर सख्त हैं. नीतीश कुमार कई बार बोल चुके हैं कि शराबबंदी को लेकर सरकार पीछे नहीं हटेगी. इसके बावजूद सीएम आवास से कुछ ही दूरी पर शराब की खाली बोतल मिल रही है. स्टेट गेस्ट हाउस के परिसर से शराब की खाली बोतल मिलने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि किसने शराब पी है? स्टेट गेस्ट हाउस में किसी वीवीआईपी ने ही शराब की पार्टी की थी या किसी आवास से खाली शराब की बोतल को लाकर यहां फेंक दिया गया है? 

विधानसभा परिसर से भी मिली थी बोतल

बहरहाल सच्चाई जो भी हो लेकिन एक बार फिर सरकार की इस पर किरकिरी होनी तय है. आपको बता दें कि कुछ महीने पहले भी विधानसभा परिसर से भी शराब की बोतल मिली थी. इस मामले में कई बड़े अधिकारी जांच में लग गए थे. हालांकि मामले में क्या हुआ और किस पर कार्रवाई हुई यह पता भी नहीं चला.

ये भी पढ़ें: Bihar Hooch Tragedy Highlights : छपरा, सीवान और बेगूसराय में जहरीली शराब से 71 मौत, सबसे ज्यादा सारण में 65

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget