एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में हुई एंबुलेंस चालक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

Patna Crime News: 25 दिसंबर की रात एंबुलेंस चालक विनय कुमार दास की गोली मारकर हत्या की गई थी. इस मामले में सभी पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से हुई है.

Patna Ambulance Driver Murder Case: राजधानी पटना में 25 दिसंबर की रात एक एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान विनय कुमार दास के रूप में की गई थी. वे मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले थे. पीएमसीएच (PMCH) के पीछे वाले गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में हमलावर समेत पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इस मामले में बीते सोमवार (30 दिसंबर) को टाउन एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की घटना को मोनू कुमार और अमन कुमार ने अंजाम दिया था. ये दोनों ही बाइक से आए थे. ये लोग दो गोली चलाते हैं. इस घटना में कुल पांच लोग शामिल हैं. प्रत्यक्ष रूप से मोनू कुमार और अमन कुमार शामिल हैं जबकि पूरी तरह प्लानिंग बनाने में राजेश कुमार, हर्षवर्धन कुमार और विशाल कुमार हैं.

पश्चिम बंगाल से हुई सारे अभियुक्तों की गिरफ्तारी

टाउन एसडीपीओ ने कहा कि पीरबहोर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के पश्चिमी बर्धमान से घटना में शामिल पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर इन लोगों को पटना लाया गया. जिस हथियार का घटना में इस्तेमाल किया गया था उसे भी मैनपुरा (पटना) से निखिल कुमार गुप्ता के घर से बरामद किया गया है. वह किराए के मकान में रहता है. इस मामले में भी श्रीकृष्णा पुरी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है.

एंबुलेंस चालक की हत्या के पीछे क्या है कारण?

एसडीपीओ ने बताया कि घटना के पीछे जो मुख्य कारण है वो एंबुलेंस चलाने में वर्चस्व और दबंगई का है. विनय कुमार दास जो थे उनकी एंबुलेंस रात में चलती थी. वे जिद पर थे कि रात में ही उनकी एंबुलेंस चलेगी. इस बात को लेकर और अन्य एंबुलेंस चालक और मालिक नाराज थे. इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: 10 करोड़ की ठगी, 301 केस, 'डिजिटल अरेस्ट' के मामले में चौंका देगा बिहार का ये आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget