एक्सप्लोरर

मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव पर लगाया काम रोकने का आरोप, कोरोना की दस्तक पर क्या बोले?

Patna News: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने भारत में कोरोना की दस्तक पर कहा कि बिहार का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है. आईजीआईएमएस को उन्होंने बड़ी सौगात दी.

Bihar News: बिहार में वार पलटवार का सिलसिला जारी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग को डिरेल कर दिया था. स्वास्थ्य मंत्री ने तेजस्वी यादव को सवाल पूछने की चुनौती दी. दरअसल बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवालों को उन्होंने गंभीरता से लिया. मंगल पांडेय ने कहा, "आप किसी भी जगह पर आ जाइए, हर सवाल का जवाब मिलेगा. आपने डेढ़ साल तक मेरे काम को रोके रखा." उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव की वजह से स्वास्थ्य विभाग के काम की गति रुक गई.

भारत में कोरोना की दस्तक पर मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. उन्होंने कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि टीकाकरण, सही प्रबंधन से मरीजों को बचाया गया था. अभी भी स्वास्थ्य विभाग चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है.

आईजीआईएमएस को मिली करोड़ों की सौगात

शुक्रवार (23 मई, 2025) को पटना आईजीआईएमएस के लिए उन्होंने सौगातों की झड़ी लगा दी. 16 करोड़ की योजना का शिलान्यास करने के साथ 300 करोड़ की नई योजनाओं का ऐलान भी किया. उन्होंने बताया कि जून में कैंसर चिल्ड्रन वार्ड का उद्घाटन होगा. जून में ही 24 डायलिसिस मशीन लगाई जाएगी. क्रिटिकल केयर मेडिसिन यूनिट में 20 बेड के वार्ड का लोकार्पण होगा. आईजीआईएमएस में मल्टी लेवल कार पार्किंग 76 करोड़ की लागत से  बनाई जाएगी.

96 करोड़ की लागत से नए लेक्चर थिटेयर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे. 36 करोड़ की लागत से छात्रों और छात्राओं के लिए नए हॉस्टल का निर्माण होगा. आगे स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 91 करोड़ 70 लाख की लागत से दंत चिकित्सा के लिए पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा हॉस्पिटल आईजीआईएमएस में बनाया जाएगा. पीजी डेंटल रिसर्च सेंटर का भी निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि 700 करोड़ का काम अभी चल रहा है और तीन सौ करोड़ की योजना की सौगात मिलेगी. साल के अंत तक कई योजना का काम पूरा होगा.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने नहीं दी एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत तो क्या बोले शाहनवाज हुसैन? 'इंसानियत का…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget