एक्सप्लोरर

Patna Maner News: पटना के मनेर में चिमनी की दीवार गिरी, चार मजदूरों की मौके पर मौत, मलबे में दबे कई लोग

Maner Chimney Wall Collapsed: घटना के बाद ईंट-भट्टा का मालिक फरार हो गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घायलों को इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है.

पटना: राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र से ब्यापुर गांव स्थित लक्की चिमनी भट्ठा की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. मलबे में दबने से चार मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन-चार मजदूर जख्मी भी बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को पटना रेफर किया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. मरने वालों में सभी महिलाएं हैं. घटना के बाद से ईट-भट्ठा का मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है.

मलबे में दबकर मरने वाली सभी महिलाएं

मृतकों में तीन महिलाएं झारखंड की रहने वाली हैं जबकि एक बिहार के गया जिले की रहने वाली है. सभी घायल भी महिलाएं ही हैं. एक तरफ जहां सरकार पुराने ईंट भट्ठा को बंद करने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है उसके बावजूद कई इलाकों में इसका संचालन जारी है. मनेर थाना इलाके में गंगा किनारे के क्षेत्रों में कई ईंट-भट्टे ऐसे हैं जो काफी पुराने हैं. आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. बीते साल भी एक ईंट-भट्ठा पर हादसा हुआ था जहां के मालिक की झुलस कर मौत हो गई थी.

बताया गया कि मजदूर ईंट भट्टे के डग (जिसमें ईंट को पकाया जाता है) के अंदर से ईंट निकाल कर रहे थे. इसी दौरान डग की दीवार भरभरा कर महिला मजदूरों के ऊपर ही गिर गई जिसके बाद मलबे में महिलाएं दब गईं. जब तक निकाला जाता तब तक चार महिलाओं की मौत हो चुकी थी.

डीएसपी कृष्ण कुमार ने की घटना की पुष्टि

इस संबंध में दानापुर के ट्रेनिंग डीएसपी कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव के लक्की ईंट-भट्ठा का मामला है. चिमनी की दीवार गिरने के बाद कई मजदूर घायल हो गए जिसमें चार की मौत हो गई है. अन्य मजदूर घायल है जिनका इलाज चल रहा है. फिलहाल घटना के बाद से ईंट-भट्ठा मालिक फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया है. आगे कार्रवाई कर रही है. डीएसपी ने यह भी बताया कि ब्लास्ट की घटना नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: नालंदा में पोल्ट्री फार्म के संचालक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और की ताबड़तोड़ फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget