एक्सप्लोरर

LIVE VIDEO: पटना के मनेर में नाव हादसा, 50 से 55 लोग सवार थे, कई लापता, सामने आया घटना का लाइव शॉट्स

Patna Maner Boat News: नाव पर सवार लोग पुआल लेकर लौट रहे थे. इस दौरान यह घटना हुई है. कुछ को स्थानीय लोगों ने और कुछ ने तैर कर अपनी जान बचाई है.

पटनाः राजधानी पटना से सटे मनेर में रविवार की शाम नाव हादसा हो गया. दो नाव टकराने के बाद एक नाव गंगा में डूब गई. नाव पर 50 से 55 लोग सवार थे. इसमें से देर रात तक 10 से 12 लोगों के लापता थे. अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया. कुछ लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई. वहीं कुछ लोग पुआल के सहारे भी खुद को बचाने में लगे रहे. नाव डूबने के बाद अफरातफरी मच गई. नाव पर सवार लोग पुआल लेकर लौट रहे थे. इस दौरान यह घटना हुई है.

घटना के संबंध में अलग-अलग लोग लापता लोगों का अलग-अलग आंकड़ा बता रहे हैं. अफरातफरी मचने के कारण देर रात तक लापता लोगों का सही आंकड़ा नहीं मिल सका था. आंकड़े को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि कितने लोग लापता हैं. आज इसको लेकर सही आंकड़ा आ सकता है. पूरी घटना शेरपुर घाट के पास की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. अधिकारियों को सूचना दी गई. एसडीआरएफ की टीम को भी घटना की सूचना दी गई.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कही ये बड़ी बात, इस तरफ किया इशारा

चारा लेकर लौट रहे थे लोग

कहा जा रहा है कि दानापुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर सीढ़ी घाट के पास से नाव खुली थी और मनेर के शेरपुर के समीप शाम के सात बजे के आसपास ये घटना हो गई. पशुपालक चारा लेकर तीन नाव से शेरपुर, दाउदपुर, खासपुर लौट रहे थे. इस बीच शेरपुर के पास दो नाव की टक्कर हो गई. घटना के बाद लापता लोगों के परिजनों मे कोहराम मच गया.

इधर, नाव हादसे की लाइव तस्वीर भी सामने आई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे हादसे के बाद अफरातफरी मच गई है. किसी ने तैर कर जान बचाई तो किसी को लोगों ने मदद की. वहीं कोई पुआल के सहारे भी बचने की कोशिश करता रहा.

मनेर सीओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गंगा में एक नाव के पलट जाने की सूचना मिली. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. कुल 50 लोग थे, जिनमें से 40-42 सुरक्षित पहुंच गए, जबकि 8-10 लोग लापता हैं. सुबह से ही तलाशी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार के पॉलिटिकल DNA को लालू-नीतीश ने किया खराब, BJP ने बताया- क्यों मणिपुर में टूट गए JDU के 5 विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget