एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विजय सिंह की मौत, विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज, RJD ने बराबर किया हिसाब? जानें क्यों उठे ये सवाल

Bihar Politics: जितेंद्र कुमार राय आरजेडी कोटे से मंत्री हैं. गुरुवार को उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया था. बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट भी कर दिया. हालांकि इसके पहले ही उनका पोस्ट वायरल हो गया.

पटना: बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान गुरुवार (13 जुलाई) को पटना के डाकबंगला चौराहे पर हुए लाठीचार्ज के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. जहानाबाद से प्रदर्शन में पटना आए जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत से बवाल और बढ़ गया है. बीजेपी इसके लिए सरकार को जिम्मेदारी ठहरा रही है. एक तरफ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने यह कहा कि कोई बदले की कार्रवाई नहीं की गई है जबकि उनकी ही पार्टी के मंत्री जितेंद्र कुमार राय (Jitendra Kumar Rai) ने साफ शब्दों में कहा है कि हिसाब बराबर किया गया है.

तेजस्वी यादव के मंत्री ने क्या कहा?

गुरुवार को बीजेपी के प्रदर्शन के बाद आरजेडी कोटे से मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने फेसबुक पर लिखा- "वो एक दिन था. ऐसी ही घटना हुई थी, हमारे लोगों को लाठी डंडों से पीटा गया था. आदरणीय नेताजी श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने कहा था. हमारी सरकार आएगी तो हम भी पलटवार करेंगे. आज वो दिन है, हिसाब बराबर किया गया. आदरणीय नेताजी अपने लोगों का ख्याल रखते हैं और आपकी भावना को अंजाम भी देते हैं. आप हैं तो हम हैं. आप पर हुए हर प्रहार का पूरा पलटवार किया जाएगा. जय राजद जय तेजस्वी."

Bihar Politics: विजय सिंह की मौत, विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज, RJD ने बराबर किया हिसाब? जानें क्यों उठे ये सवाल

बीजेपी बोली- आरजेडी के मंत्री ने सच को स्वीकार किया

इधर जितेंद्र कुमार राय के इस पोस्ट पर सियासत शुरू हो गई है. हालांकि फेसबुक से इस पोस्ट को अब हटा दिया गया है लेकिन स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी भले झूठ बोलें लेकिन बिहार सरकार में आरजेडी के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने सच को स्वीकार किया है. अब बिहार सरकार भी मान ले कि बीजेपी के विधानसभा मार्च पर पुलिस-प्रशासन की बर्बरता-जुल्म-ज्यादती और बीजेपी नेता विजय सिंह की हत्या बदले की कार्रवाई थी.

बता दें कि मार्च 2021 में सदन में खूब हंगामा हुआ था. विशेष सशस्त्र पुलिस बल विधेयक का आरजेडी की ओर से विरोध किया जा रहा था. उस समय विरोध के दौरान आरजेडी नेताओं के साथ बदसलूकी की गई थी. इसी को लेकर बीजेपी के नेता आरोप लगा रहे हैं कि बदले की भावना से कार्रवाई की गई है. बीजेपी के इस आरोप पर गुरुवार को ही तेजस्वी यादव ने जवाब देते हुए कहा था कि कोई बदले की कार्रवाई नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पशुपति पारस ने कहा- नीतीश कुमार को BJP से एलर्जी है, भाजपा नेता की मौत और लाठीचार्ज पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget