एक्सप्लोरर

कोरोना मामले बढ़ने के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों के काम पर 'आफत', खाली हाथ लौटना पड़ रहा घर

दिहाड़ी मजदूर राजेश्वर बताते हैं कि पिछले तीन दिनों से कोई काम नहीं मिला है. वे कहते हैं कि अनाज और सब्जी मंडियों में भी काम कम हो गया है.

पटना: बिहार में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या अब लोगों को डराने लगी है. लोग तमाम आशंकाओं के बीच अपने कार्य तो कर रहे हैं, लेकिन वे अनजाने भय से सहमे हुए हैं. इस बीच, कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों की परेशानी बढ़ने लगी है. वे काम की तलाश में राजधानी तो आते हैं, लेकिन काम नहीं मिल रहा. पटना के आस-पास के गांवों के मजदूर काम की तलाश में रोज सुबह राजधनी पहुंचते हैं. इन मजदूरों के लिए शहर में कई चुनिंदा स्थान हैं, जहां ये सुबह पहुंचते हैं और आवश्यकता के मुताबिक जिन्हें मजदूरों की जरूरत होती है, वे काम कराने इन्हें ले जाते हैं.

पटना के जगदेव पथ के पास प्रतिदिन मजदूरों की भीड़ लगती है, लेकिन दो-तीन दिन से यहां मजदूर कम पहुंच रहे हैं. बुधवार को कई मजदूर अवश्य दिखे थे. मजदूरों से जब बात की तब उन्होंने कहा कि अब कोई काम नहीं दे रहा. मनेर से काम की तलाश में पटना आए रामदेव कहते हैं कि होली के बाद से ही काम कम हो गया है. उन्होंने कहा कि घर में लोग काम कराना नहीं चाह रहे हैं और कपड़ा मंडियों में भी काम कम हो गया है. जहां बड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां काम है, तो पहले से ही वहां मजदूर लगे हुए हैं.

अनाज और सब्जी मंडियों में भी काम कम हो गया है

कंकड़बाग के मलाही पकड़ी चौक पर भी मजदूरों का जमावड़ा रोज सुबह लगता है. यहां के मजदूरों का कहना है कि 100 में आधे मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. दिहाड़ी मजदूर राजेश्वर बताते हैं कि पिछले तीन दिनों से कोई काम नहीं मिला है. वे कहते हैं कि अनाज और सब्जी मंडियों में भी काम कम हो गया है. वे कहते हैं कि पहले घर में मरम्मत, रंग-रोगन का भी काम मिल जाता था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से वह काम भी नहीं मिल रहा है. मजदूरों का कहना है कि कोई व्यक्ति काम के लिए ले भी जाना चाहता है तो उसे एक मजदूर की जरूरत होती है.

इधर, जहानाबाद से होली के बाद लौटे राजकुमार कहते हैं कि होली के बाद कुछ किसानी का काम कर पांच दिन पहले लौटा हूं. रोज आकर इन चौराहों पर खड़ा होता हूं, लेकिन काम नहीं मिल रहा है. वे कहते हैं कि पिछले साल लॉकडाउन की बात छोड़ दी जाए तो 15-20 साल में ऐसी स्थिति कभी नहीं आई थी. वे कहते हैं कि एक दिन एक-एक हजार रुपये कमा लेता था, लेकिन होली के बाद से तो काम मिलना मुश्किल हो गया है. बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मंडियों में भी काम कम हुआ है.

कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं. राज्य में मंगलवार को कोरोना के 1080 नए मामले सामने आए थे, जबकि सोमवार को 935, रविवार को 864 और शनिवार को 836 मामले सामने आए थे. राज्य में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 4954 है.

यह भी पढ़ें-

तेजस्वी यादव पर JDU ने किया पलटवार, कहा- 'ट्विटर बबुआ' अपने माता-पिता का राज याद करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget