एक्सप्लोरर

'आपको जो फैसला करना है कीजिए... धमकी किस बात की? पटना HC में वकील ने लगाई छलांग

Bihar News: बताया जाता है कि 498ए का मामला था. आत्महत्या का प्रयास करने वाले वकील का नाम मुकेश कुमार बताया जाता है. कोर्ट में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है.

पटना: जज के फैसले से नाराज हुए एक वकील ने शुक्रवार (2 फरवरी) को पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) में बालकनी से छज्जे पर छलांग लगा दी. थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई. हाईकोर्ट में मौजूद अन्य वकील और कर्मी किसी तरह उतारने का प्रयास करने लगे. कोई रस्सी फेंकने लगा तो कोई मनाने लगा. काफी देर तक यह सब कुछ चलता रहा. अंत में किसी तरह मनाकर उसे उतारा गया तब जाकर सब कुछ शांत हो सका.

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो 

मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वकील यह कह रहा है, "हमको धमकी किस बात की दी जा रही है. आपको जो फैसला करना है कीजिए." वहीं वीडियो में पीछे से लोगों की आवाज आ रही है. उसे उतरने के लिए लोग कह रहे हैं. कोई रस्सी दे रहा है कि वह ऊपर आ जाए. अब इस घटना की काफी चर्चा हो रही है.

अब समझिए क्या है ये पूरा मामला?

बताया जाता है कि 498ए का मामला था. फैसला सुनाया गया कि 5 लाख रुपये देकर वन टाइम सेटलमेंट कर लिया जाए. इस पर पीड़ित गुस्से में आ गया. उसने पैसे देने से इनकार कर दिया कहा कि सुसाइड कर लेंगे. इसके बाद जाकर कूद गया. यहां बता दें कि पीड़ित शख्स भी पेशे से वकील है. आत्महत्या का प्रयास करने वाले वकील का नाम मुकेश कुमार बताया जाता है.

कोर्ट की ओर से दी गई अगली तारीख

इस संबंध में पटना हाईकोर्ट के एक वकील ने बताया कि यह पूरा मामला 498ए का था. केस को खत्म करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट किया गया था. हालांकि अब इस पर अगली सुनवाई होगी. इसके लिए तारीख दी गई है. अगली सुनवाई 16 फरवरी को पटना हाईकोर्ट में होगी. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जीतन राम मांझी की मंत्री पद वाली मांग को कैसे हैंडल करेगी BJP? पार्टी का कट-टू-कट बयान आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget