एक्सप्लोरर

Watch: पटना में किसान सलाहकारों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा के मारा, सड़क पर गिरने के बाद भी बरसाई लाठी

Patna News: किसान सलाहकारों को पुलिस ने आर ब्लॉक के पास रोक लिया. किसान सलाहकार अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इसके बाद लाठीचार्ज हुआ.

पटना: मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार (12 जुलाई) को किसान सलाहकारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा. किसान सलाहकार विधानसभा मार्च के लिए निकले थे. किसान सलाहकारों को पुलिस ने आर ब्लॉक के पास रोक लिया. कुछ देर तक किसान सलाहकार अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. पुलिसकर्मी उन्हें शांत रहने की बात कह रहे थे लेकिन वे अपनी मांगों को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे थे. अंत में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

किसान सलाहकारों की मांग है कि उन्हें जनसेवक के पद पर समायोजित किया जाए. अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे. किसान सलाहकारों का कहना है कि 13 साल से हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. अपनी मांगों को लेकर आज हमलोग विधानसभा घेराव करने के लिए पहुंचे हैं. 

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

सरकार से अपील करते हुए किसान सलाहकारों ने कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाए. कहा कि हमारी सारी मांगें जायज हैं. अभी तक इस मामले में सरकार की ओर से किसी तरह का आश्वासन भी नहीं मिला है. अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज होगा.

एसडीएम बोले- हल्का बल प्रयोग किया गया

वहीं इस मामले में एसडीएम सदर श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर ने कहा शुरुआत में हल्का-फुल्का बल प्रयोग किया गया. किसान सलाहकारों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हमने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की और कहा कि आप लोग गर्दनीबाग धरना स्थल चले जाएं. जब वह नहीं माने तो उन पर हमने हल्का बल प्रयोग किया. कुछ गिरफ्तारियां भी हुई है क्योंकि उन लोगों ने धारा-144 की अवहेलना की है. बता दें कि इसके पहले कल मंगलवार (11 जुलाई) को नियोजित शिक्षकों ने भी प्रदर्शन किया था. सरकार से राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: हमेशा महागठबंधन पर हमला करने वाले उपेंद्र कुशवाहा को क्यों आ गई CM नीतीश पर दया? पढ़ें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget