एक्सप्लोरर

Bihar Politics: हमेशा महागठबंधन पर हमला करने वाले उपेंद्र कुशवाहा को क्यों आ गई CM नीतीश पर दया? पढ़ें क्या कहा

Upendra Kushwaha News: उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को हाजीपुर पहुंचे थे. यहां मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने अलग तरीके से ही बयान दिया. सीएम नीतीश को लेकर तंज कसा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमेशा तंज कसने वाले आरएलजेडी (RLJD) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को अब उन पर दया आ गई है. मंगलवार (11 जुलाई) को उपेंद्र कुशवाहा से हाजीपुर में जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफी करीब आ गए हैं और उनकी गाड़ी में हमेशा घूमते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि इसमें नई बात कहां है? वह तो पहले फरमान सुना चुके हैं कि उनके बाद तेजस्वी यादव बिहार का नेतृत्व करेंगे.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के करीब क्या हो गए हैं वह तो आरजेडी के सामने नतमस्तक हो गए हैं. उन्होंने अपने आपको आरजेडी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. अब नीतीश कुमार को देखकर हमें गुस्सा नहीं आता है बल्कि दया आती है. नीतीश कुमार तो दया के पात्र हैं. उनकी ओर अब कौन देखने वाला है, उनकी पार्टी तो अब खत्म हो गई है. अगर उनकी पार्टी मजबूत रहती तो बिहार में ताकत दिखती और लोग उनकी पार्टी में समर्पण करते, लेकिन अब तो खत्म हो चुकी है.

सदन में हंगामे पर क्या कहा?

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालदेव राम की बेटी से मिलने गए थे. दो दिन पहले हादसा हो गया था. उसी को देखने के लिए पहुंचे थे. अस्पताल से लौटने के क्रम में उन्होंने बयान देते हुए मॉनसून सत्र के विधानसभा में हंगामे पर कहा कि स्वाभाविक है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है तो हर पार्टी अब अपने को  उसी रूप में प्रोजेक्ट करना चाह रही है. एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है. विधानसभा में यह सब हंगामा चलता रहता है.

शिक्षकों और शिक्षक अभ्यर्थियों के विरोध पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम तो बार-बार कह रहे हैं कि सरकार को इनकी समस्या को गंभीरता से लेनी चाहिए. लाठी मारने और आंदोलन करने से रोकने के बजाय उनको बुलाकर उनसे बात करनी चाहिए. बात करके कुछ समाधान निकालना चाहिए. सरकार का दायित्व समाधान निकालना है. यह बात ठीक नहीं है कि किसी को आंदोलन करने से रोका जा सकता है. सभी का अधिकार है. जिस तरह से शिक्षकों को गर्दनीबाग में रोका गया वह पूरी तरह गलत है.

यह भी पढ़ें- ABP C-Voter Survey: नीतीश को लेकर किए गए मांझी के दावे को लगा झटका, सर्वे में CM के लिए लोगों ने दी ऐसी राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget