एक्सप्लोरर

Transformer Explosion: पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफॉर्मर फटा, एक वकील की मौत, कई लोग झुलसे

Patna Transformer Burst: घटना दोपहर करीब एक बजे के आसपास की बताई जा रही है. सिविल कोर्ट के गेट पर यह हादसा हुआ है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

Patna Civil Court Transformer Burst: पटना सिविल कोर्ट के गेट पर बुधवार (13 मार्च) की दोपहर ट्रांसफॉर्मर के फटने से एक वकील की मौत हो गई. घटना दोपहर करीब एक बजे के आसपास की बताई जा रही है. ट्रांसफॉर्मर के फटने से मौके पर अफरातफरी मच गई. मौके पर मौजूद वकीलों ने बताया कि इस घटना में छह से सात लोगों के झुलस गए हैं. यह हादसा सिविल कोर्ट के गेट नंबर एक पर हुआ है.

घायल हुए दो लोगों की हालत चिंताजनक

मरने वाले व्यक्ति की पहचान वकील देवेंद्र प्रसाद के रूप में की गई है. इस घटना में वकील हरि प्रसाद जख्मी हुए हैं. उनका मुंशी भी झुलसा है. वहीं हादसे में दो लोग जो घायल हुए हैं उनकी हालत चिंताजनक है. करीब छह से सात लोग घायल हुए हैं.

घटना के बाद वकीलों ने शुरू किया हंगामा

उधर घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं सिविल कोर्ट के वकील घटना से नाराज होकर हंगामा करने लगे. धरना पर बैठ गए. वकीलों ने सेक्रेटरी, जीएम और जिला जज पर एफआईआर की मांग की है. हंगामा करने वाले वकीलों ने कहा कि इन लोगों ने गलती रिपोर्ट दी है. उनके बैठने के लिए अंदर जगह नहीं है. अगर रिपोर्ट सही दी जाती तो यह घटना नहीं होती.

घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े आसपास के लोग

इस घटना के बाद बचाव के लिए कोर्ट के आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े. पुलिस भी मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. कुछ लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में अचानक तेज आवाज हुई और वह फट गया.

इस मामले में पीरबहोर थाना की पुलिस ने बताया कि सिविल कोर्ट परिसर में ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की सुचना प्राप्त हुई है. मौके पर थानाध्यक्ष, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि चार लोग घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. 

यह भी पढ़ें- बिहार में 9 लोगों की मौत, मुजफ्फरपुर में बारात की गाड़ी टकराई, सासाराम में पिकअप वाहन पलटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget