एक्सप्लोरर

Patna News: पटना का डबल डेकर पुल तैयार, 3 लेयर में चलेंगी गाड़ियां, जानें कब से भर सकेंगे फर्राटा

Patna Double Decker Bridge: 422 करोड़ की लागत से यह पुल बना है. यह फ्लाईओवर छपरा के बाद बिहार का दूसरा डबल-डेकर फ्लाईओवर होगा और इसे आधुनिकतम तकनीक से तैयार किया जा रहा है.

Patna Double Decker Bridge: राजधानी पटना के अशोक राजपथ स्थित बन रहा डबल डेकर पुल अब तैयार हो गया है. पटना के साइंस कॉलेज से पीएमसीएच होते हुए गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक तक बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर (डबल डेकर) के निर्माण कार्यों का पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बीते सोमवार (09 जून, 2025) को निरीक्षण किया. 

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 422 करोड़ की लागत से यह पुल बना है. 11 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि डबल डेकर फ्लाईओवर से पटना के अत्यधिक व्यस्त इलाकों में से एक अशोक राजपथ पर यातायात की व्यवस्था बेहद सुगम हो जाएगी. 

अशोक राजपथ में तीन लेयर में चलेंगी गाड़ियां

नितिन नवीन ने कहा कि अशोक राजपथ पर शहरवासियों को तीन लेयर में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. साथ ही पटना में तेजी से चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के साथ इस डबल डेकर फ्लाईओवर की कनेक्टिविटी शहर की ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत करेगी.

मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि पटना कॉलेज मेन गेट से बीएन कॉलेज मेन गेट तक 1.45 किलोमीटर का निचला डेक (टियर-1) और कारगिल चौक से पटना विश्वविद्यालय गेट (शताब्दी द्वार) एवं पटना साइंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर का ऊपरी डेक (टियर-2) का काम पूरा हो गया है. इसके साथ ही उपलब्ध भूमि पर सर्विस रोड का 90% निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है.

उन्होंने आगे कहा, "इस परियोजना के तहत फ्लाईओवर को जेपी गंगा पथ (पटना रिवर फ्रंट रोड) से कृष्णा घाट के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे गांधी सेतु और अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को एक सुगम वैकल्पिक रास्ता मिलेगा. इसके अलावा, यह अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय और साइंस कॉलेज के क्षेत्र में यातायात दबाव को कम करेगा जिससे छात्रों, मरीजों, व्यावसायियों और आम नागरिकों को लाभ होगा. यह फ्लाईओवर छपरा के बाद बिहार का दूसरा डबल-डेकर फ्लाईओवर होगा और इसे आधुनिकतम तकनीक से तैयार किया जा रहा है."

2.2 किमी है डबल डेकर की कुल लंबाई

अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.2 किमी है. इस फ्लाईओवर का पहला स्तर 1.5 किमी लंबा होगा, जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक फैला होगा, जबकि दूसरा स्तर 2.2 किमी लंबा होगा, जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक विस्तृत है. फ्लाईओवर का ऊपरी डेक गांधी मैदान से साइंस कॉलेज तरफ जाने वाले यातायात के लिए है एवं नीचे का डेक पटना कॉलेज से गांधी मैदान की तरफ जाने वाले यातायात के लिए है. 

यह भी पढ़ें- बिहार के CM और BJP पर सुबह-सुबह क्यों फायर हो गए लालू यादव? 'नीतीश बतावें कि…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget