एक्सप्लोरर

पटना DM-SP ने विपक्ष के विधायकों की पिटाई का दिया था आदेश! जानें- क्यूं उठ रहा ये सवाल?

आरजेडी ने दावा किया कि मारपीट करने का निर्देश साफ था. सभी पुलिसकर्मी मास्क पहने थे, जो आज बिहार में कोई नहीं पहनता, पुलिस तो कभी नहीं. पुलिस की बस से उतरते ही सभी वर्दीधारी पुलिसकर्मी को नाम के बैज उतार लेने को कहा गया.

पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार को जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब विरोध कर रहे विपक्ष को पुलिस बल को विधानसभा से बलपूर्वक बाहर निकालना पड़ा. उन्हें काबू में करने के लिए सख्ती करनी पड़ी. बिहार विधानसभा से ऐसी तस्वीर सामने आएगी, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था. हालांकि, अब इस पूरे मामले में आरजेडी सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है और उनपर कई तरह के आरोप लगा रही है.

इसी क्रम में आरजेडी ने ये आरोप लगाया है कि सीएम नीतीश ने विपक्ष के विधायकों के मन में डर पैदा करने के लिए प्लनिंग के तहत उनकी पिटाई करवाई है. आरजेडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " अगर विधायकों को सिर्फ बाहर करना होता तो मार्शल पर्याप्त थे! सदा रहे हैं! पर नीतीश कुमार को विपक्ष को डराना था! बेइज़्ज़त करना था! नए कानून का स्वाद चखाना था!"

आरजेडी ने दावा करते हुए लिखा, " मारपीट करने का निर्देश साफ था! सभी पुलिसकर्मी मास्क पहने थे! जो आज बिहार में कोई नहीं पहनता, पुलिस तो कभी नहीं! पुलिस की बस से उतरते ही सभी वर्दीधारी पुलिसकर्मी को नाम के बैज उतार लेने को कहा गया! DM-SP विधानसभा में पुलिसकर्मियों को साफ़ साफ़ कहते सुने गए कि किसी का लिहाज करने की ज़रूरत नहीं! जो करना है खुलकर करो! किसी को डरने की ज़रूरत नहीं! कोई कार्रवाई नहीं होगी!"

गौरतलब है कि कल बिहार विधानसभा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 पेश किया जाना था. लेकिन विपक्ष के विधायक इस विधेयक को काला कानून बताते हुए हंगामा करने लगे. विपक्ष ने हर मर्यादाओं को भूल कर विरोध किया. सदन में विपक्ष ने आसान का घेराव किया, तोड़फोड़ किया, विधेयक की प्रति छीनने की कोशिश की.

विधानसभा सभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर धरना दिया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को विधानसभा बुलाया गया, जिन्होंने विपक्ष के विधायकों को बलपूर्वक बाहर निकल दिया. इस दौरान विधायकों के साथ मारपीट भी की गई. ऐसे में आरजेडी ने अब सीएम नीतीश पर विपक्ष के विधायकों को पिटवाने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें -

सदन में बोले सीएम नीतीश- बिहार विधानसभा में कभी नहीं देखा गया ऐसा दृश्य, आश्चर्यचकित हूं

  विपक्ष के भारी विरोध के बीच विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 बिहार विधानसभा से पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget