एक्सप्लोरर

केके पाठक नहीं कर सकते रिव्यू! स्कूलों में ठंड की छुट्टी पर बढ़ा विवाद, जानिए DM चंद्रशेखर सिंह ने क्या कहा

Patna School Holidays Dispute: पटना के डीएम ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद को पत्र लिखकर जवाब दिया है. हालांकि डीएम ने यह भी कहा कि टकराव की कोई स्थिति नहीं है.

पटना: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) ने छुट्टी से लौटते ही 20 जनवरी को एक आदेश जारी किया था कि बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के स्कूल बंद न किए जाएं. आदेश के बाद भी पटना में स्कूलों को बंद कर दिया गया. इसके बाद शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद सिंह ने सोमवार (22 जनवरी) को पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा था. यह भी कहा था कि अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिले के सारे स्कूलों को खुला रखने की कार्रवाई सुनिश्चित करें. इस पर मंगलवार (23 जनवरी) को पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

सक्षम न्यायालय ही कर सकता है समीक्षा

इस संबंध में चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि इसमें विभागीय अनुमति लेने का प्रावधान नहीं है, न ही इसे किसी गैर-न्यायिक आदेश या पत्र से इसे बदला जा सकता है. सिर्फ सक्षम न्यायालय ही आदेश की न्यायिक समीक्षा कर सकता है. इस प्रकार माध्यमिक शिक्षा निदेशक का पत्र विधि-विरुद्ध है. विभाग चाहे तो विधिक मंतव्य प्राप्त कर सकता है.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद को पत्र लिखकर जवाब दिया है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि कोल्ड डे के कारण बच्चों की सेहत बिगड़ने की प्रबल संभावना है. दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों के तहत कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद रखने का न्यायिक आदेश निर्गत किया गया है.

डीएम ने कहा- 'टकराव की स्थिति नहीं'

बता दें कि पटना के जिलाधिकारी के आदेश पर जिले में आठवीं कक्षा तक के निजी और सरकारी सभी स्कूलों को बंद किया गया था. हालांकि पत्रकारों से बातचीत में मंगलवार को डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि परिस्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा. कहा कि सोमवार को पटना में 5.5 डिग्री तापमान रहा. उन्होंने यह भी कहा कि टकराव की कोई स्थिति नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: कभी कहा अंधभक्त... कभी सपने में आए भगवान राम, अब तेज प्रताप यादव ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget