एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में पुलिसवाले करते हैं शराब की 'चोरी'? दीघा थानाध्यक्ष निलंबित, दारोगा समेत 2 गिरफ्तार

Bihar Police: दीघा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दो कांडों में बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई थी. इसमें से कुछ बोतल थाने के बैरक से मिली जिसके बाद कार्रवाई हुई है.

पटना: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि इसकी तस्करी हर हाल में बंद हो. एक तरफ कोशिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी भी शराब चोरी करने लगे हैं. पुलिस थाने की बैरक से शराब की बोतल मिली है. इसे खपाने की तैयारी चल रही थी लेकिन वरीय अधिकारियों तक सूचना पहुंची तो बड़ी कार्रवाई हो गई. पूरा मामला दीघा थाने से जुड़ा हुआ है. 

दरअसल, 26 नवंबर को एक करोड़ की शराब मिलने के बाद पटना एसपी को जानकारी मिली थी कि कुछ पुलिसकर्मी ही शराब को ठिकाने लगाने में जुटे हुए हैं. जांच के लिए एक टीम दीघा थाने भेजी गई थी. जांच टीम को एक बैरक में काफी संख्या में शराब की बोतल मिल गई. इसके बाद तत्काल दीघा थाने के थानेदार रामप्रीत पासवान को निलंबित कर दिया गया. दारोगा फूल कुमार चौधरी और चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

व्हाट्सएप पर मिली थी शिकायत

इस मामले में एसपी सेंट्रल पटना वैभव शर्मा ने सोमवार (27 नवंबर) को कहा कि 26 नवंबर को दीघा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दो कांडों में बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई थी. इसी बरामदगी को लेकर व्हाट्सएप पर एक शिकायत मिली थी जिसकी जांच कराई गई. थाना में जो बैरक है उसमें जांच की गई तो काफी संख्या में शराब मिली.

एसपी ने कहा कि प्रथमदृष्टया में वो वही शराब दिखने में लग रही थी जो एक दिन पहले बरामद हुई थी. दीघा थानेदार को निलंबित किया गया है और कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है. साथ ही चालक सिपाही राजेश कुमार, चालक होमगार्ड चंदन, होमगार्ड सुरेंद्र प्रसाद और सब इंस्पेक्टर फूल कुमार चौधरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है. फूल कुमार चौधरी और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने कहा कि शराब कौन से बैच की थी. कहां से गलती हुई है. इसको लेकर जांच शुरू हो गई है. इसके बाद आगे बताया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Reservation: आरक्षण सीमा बढ़ाने के खिलाफ याचिका के पीछे किसकी साजिश? BJP ने 2 पार्टियों का नाम बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget