एक्सप्लोरर

Patna News: छुट्टी नहीं मिलने से परेशान था बिहार पुलिस का सिपाही, PMCH में करने वाला था फायरिंग कि...

Bihar Police Constable: राइफल तानने के बाद सिपाही सबको मारने की धमकी देने लगा. पूरा मामला पीएमसीएच के कैदी वार्ड का है. उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही.

पटना: गुरुवार को पीएमसीएच (PMCH) के कैदी वार्ड में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक सिपाही ने अपने अन्य सिपाही साथियों पर अचानक राइफल तान दी. उसके पास इंसास राइफल था. मैगजीन में 20 गोलियां थीं. सिपाही के इस कारनामे की सूचना पीएमसीएच के टीओपी प्रभारी अमरेंद्र कुमार को दी गई. यहां से पीरबहोर थाने को भी इसकी सूचना मिली. इसके बाद पीएमसीएच परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया.

बताया जाता है कि राइफल तानने के बाद वह सबको मारने की धमकी देने लगा और अनाप-शनाप बकने लगा. टीओपी प्रभारी और पीरबहोर थाना की पुलिस जब पहुंची तो सिपाही राइफल को कॉक कर बैठा था. वह फायरिंग करता कि इसके पहले सिपाहियों ने उसे बातों में उलझाए रखा. इसके बाद उसका हथियार जब्त कर लिया गया. कॉक तोड़कर मैगजीन को निकाल दिया गया.

बेतिया का रहने वाला है सिपाही

पीएमसीएच के टीओपी प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि राइफल तानने वाला सिपाही देवनाथ चौधरी है. 35-40 वर्ष के आसपास उम्र होगी. 2008 बैच का सिपाही है. वह मूल रूप से बेतिया का रहने वाला है. पुलिस लाइन में पोस्टेड है. पीएमसीएच में हर दिन पुलिस लाइन से सिपाही मंगाए जाते हैं. कैदी वार्ड में भी 5-6 सिपाही प्रतिदिन लाइन से आते हैं. गुरुवार को भी उसी तरह आए थे. अचानक उन्हें सूचना मिली कि देवनाथ चौधरी ने अन्य सिपाहियों पर राइफल तान दी है.

उन्होंने बताया कि देवनाथ चौधरी की हर दिन कैदी वार्ड में ड्यूटी लगा दी जाती थी जिससे थोड़ा वह परेशान था. ऐसा सुनने में आया है कि देवनाथ चौधरी पिछले कई दिनों से छुट्टी मांग कर रहा था. उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी. वह मानसिक संतुलन खो बैठा था. उसे अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है. 

मौके पर मौजूद साथी सिपाही का कहना है कि राइफल तान दी गई थी, कॉक भी चढ़ा लिया था. सिर्फ ट्रिगर दबाना बचा थे. ट्रिगर दबाते ही कई लोगों की जान चली जाती, लेकिन किसी तरह संभाला गया. मामले की पटना डीएम तक पहुंची है.

यह भी पढे़ं- Darbhanga News: दरभंगा में बाइक सवार बदमाशों ने राशन डीलर को मारी तीन गोली, डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget