एक्सप्लोरर

बिहारः भाई रामचंद्र पासवान को पशुपति पारस ने दी श्रद्धांजलि, पुरानी बातों को याद कर हुए भावुक

दिल्ली के एलजेपी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी से जुड़े अन्य सांसदों ने भी रामचंद्र पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. सांसद चिराग पासवान ने भी अपने चाचा को श्रद्धांजलि दी.

पटनाः पूर्व सांसद और दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके भाई और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने श्रद्धांजलि दी. दिल्ली के एलजेपी कार्यालय में बुधवार को श्रद्धांजलि देने के दौरान पार्टी से जुड़े कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे. इस दौरान श्रद्धा सुमन अर्पित करने बाद पशुपति पारस ने अपने भाई के बारे पुरानी बातों को याद करते हुए भावुक हो गए.

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि, “यह दुख की घड़ी है. हम तीन भाई थे. सबसे बड़े रामविलास पासवान जी और हमसे छोटे भाई रामचंद्र पासवान. आज दोनों छोड़कर चले गए हैं. हमलोग ग्रामीण परिवेश से आते हैं. हमारे पिताजी एक अच्छे किसान थे, वो संत थे. उन्हीं का आशीर्वीद है कि गांव से उठकर आज यहां तक पहुंचे हैं. हम तीनों भाइयों के चार बेटे हैं. रामचंद्र जी का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है. हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा कोई परिवार नहीं होगा कि उसके घर से पांच सांसद हुआ हो. हम तीन भाइयों के अलावा दो बेटे भी सांसद बने. यह गौरव की बात है.” यहां प्रिंस के साथ चिराग पासवान का भी उन्होंने नाम लिया.

बीते दो वर्ष परिवारिक तौर पर कष्ट देने वाले रहेः चिराग

वहीं, दूसरी ओर सांसद चिराग पासवान नें भी अपने चाचा रामचंद्र पासवान को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद व मेरे छोटे चाचा जी स्वर्गीय रामचंद्र पासवान जी की पुण्यतिथि पर उनको नमन करता हूं. पहले छोटे चाचा जी फिर पापा के निधन के कारण पिछले दो वर्ष परिवारिक तौर पर बेहद कष्ट देने वाले रहे हैं. छोटे चाचा जी की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता. विनम्र श्रद्धांजलि.”

यह भी पढ़ें- 

Sports News: विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में पहुंचीं अंजना, टॉप 200 में बिहार की पहली खिलाड़ी

बिहारः CM नीतीश कुमार को BJP ने दिया झटका, SC-ST के अलावा नहीं होगी जातीय जनगणना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget