एक्सप्लोरर

पशुपति पारस गुट का बड़ा ऐलान, NDA में खलबली मचना तय, CM नीतीश-चिराग पासवान की बढ़ी टेंशन?

Pashupati Kumar Paras: आरएलजेपी के प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा है कि एनडीए में पार्टी को मान-सम्मान नहीं मिल रहा है. एनडीए में पशुपति पारस के लिए कोई जगह नहीं है तो हम सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे.

Pashupati Kumar Paras: बिहार में पशुपति कुमार पारस की पार्टी ने सियासी भूचाल लाने वाला बयान दे दिया है. पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पशुपति कुमार पारस का गुट अकेले चुनाव लड़ेगा. पार्टी के इस ऐलान से एनडीए में खलबली मचना तय है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भतीजे चिराग पासवान (Chirag Paswan) की भी टेंशन बढ़ सकती है. सोमवार (18 नवंबर) को आरएलजेपी (RLJP) के प्रवक्ता चंदन सिंह (Chandan Singh) ने यह बड़ा बयान दिया है.

'कार्यकारिणी की बैठक में रखेंगे अपनी बात'

दरअसल कल यानी मंगलवार (19 नवंबर) को कार्यकारिणी की बैठक होगी. उससे पहले पशुपति पारस गुट ने यह ऐलान किया है. पार्टी के प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा है कि कार्यकारिणी बैठक में हम लोग अपनी बात रखेंगे. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा नहीं है. राज्य कार्यकारिणी की बैठक से पहले उन्होंने बड़ी बात कहते हुए बयान दिया है कि एनडीए में पार्टी को मान-सम्मान नहीं मिल रहा है.

'नीतीश कुमार को मिलने तक का समय नहीं'

चंदन सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी बड़ा आरोप लगाया. कहा कि पशुपति पारस को मिलने तक का समय नहीं दिया. उन्होंने कहा कि बिहार राज्य 20 सूत्री में हमें हिस्सा नहीं दिया गया. चुनाव आयोग द्वारा हमें रीजनल पार्टी की मान्यता थी. उसके बाद भी पशुपति पारस का पटना वाला बंगला खाली करवा दिया गया.

चंदन सिंह ने कहा कि पशुपति कुमार पारस निष्ठा और ईमानदारी के साथ एनडीए के साथ रहे और एक मिसाल हैं. लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं दी गई. उपचुनाव में हमने तरारी सीट मांगी तो हमारा उम्मीदवार ही लेकर चले गए. कल (मंगलवार) की बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक सुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने एक स्वर में कहेंगे कि आरएलजेपी को बिहार में अकेले 243 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. हम 2025 में बिहार में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए में पशुपति पारस के लिए कोई जगह नहीं है तो हम सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे. उपचुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार के आवास में एनडीए की बैठक हुई तो हमें न्योता नहीं दिया गया.

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी, पाकिस्तान से आया फोन, कहा- '24 दिसंबर को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget