एक्सप्लोरर

Pappu Yadav Threat: पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी, पाकिस्तान से आया फोन, कहा- '24 दिसंबर को...'

Pappu Yadav Death Threat: पप्पू यादव को इससे पहले भी कई बार फोन आ चुके हैं. एक बार फिर पाकिस्तान से सोमवार को कॉल आया है. पढ़िए फोन पर क्या कुछ बात हुई है.

Lawrence Bishnoi Gang Death Threat to Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी मिली है. सोमवार (18 नवंबर) की दोपहर पप्पू यादव को पाकिस्तान से फोन आया. कॉल करने वाले ने कहा कि गोल्डी भाई ने मुझे बोला था फोन करने के लिए. अगले महीने उसका (पप्पू यादव) जन्मदिन है. 24 दिसंबर को ऊपर पहुंचा देंगे. ऊपर जाकर मनाए अपना जन्मदिन. समझा देना. उसके पहले उसको ऊपर भेज देंगे.

फोन करने वाले शख्स ने कहा, "हमारे साथी ने तेरे को नेपाल से फोन किया था समझाने के लिए. ते भाई से माफी मांग ले लेकिन तू सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है. तू उल्टा उसी पर चढ़ रहा है. तू अभी तक हमारे टारगेट पर है. अभी बच रहा है, लेकिन एक न एक दिन कुत्ते की मौत मारेंगे. हमने लड़के लगाए हैं. तुम्हारे घर पर भी लड़के लगाए हैं. उसको बता देना कि लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं. पाकिस्तान से फोन कर रहा हूं."

'...लेकिन वो सुधरने का काम नहीं कर रहा'

कॉल करने वाला शख्स पप्पू यादव से कई बार इस तरह से भी बात कर रहा था जैसे उसे लगा कि वो सांसद से नहीं किसी और से बात कर रहा है. उसने कहा, "वो (पप्पू यादव) बोलता है 24 घंटे में भाई के गैंग को खत्म कर देगा. पप्पू यादव को समझा दो. माफी मांग ले भाई से. प्यार की जुबान समझा रहे हैं. लेकिन वो सुधरने का काम नहीं कर रहा है." 

पप्पू यादव ने कहा- फिक्स कर लो तिथि और मैदान

पप्पू यादव ने कहा कि आप बोल कौन रहे हैं? इस पर फोन करने वाले ने कहा कि हम पाकिस्तान से बोल रहे हैं. सांसद ने कहा तू पप्पू यादव को क्या समझकर रखा है? इस पर फोन करने वाले ने कहा पप्पू यादव होगा अपने घर का पप्पू यादव. भाई से बड़ा नहीं है. काटकर रख देंगे. यह सुनकर पप्पू यादव ने कहा, "पप्पू यादव कोई खीरा-ककड़ी नहीं है." आगे पप्पू यादव ने कहा, "एक काम कर... एक डेट फिक्स कर. तिथि फाइनल कर ले. एक मैदान फाइनल कर ले. उसके बाद पता चल जाएगा."

बातचीत के क्रम में शख्स ने पप्पू यादव से कहा कि हमने लड़के लगा रखे हैं. मौका नहीं मिल रहा है. पप्पू यादव ने कहा तू अभी है कहां? इस पर सामने वाले ने कहा, "भाई का आदमी बोल रहा हूं. गोल्डी भाई ने मुझे बोला था फोन करने के लिए. अगले महीने उसका (पप्पू यादव) जन्मदिन है, 24 दिसंबर को ऊपर पहुंचा देंगे. ऊपर जाकर मनाए अपना जन्मदिन. समझा देना. उसके पहले उसको ऊपर भेज देंगे."

इस मामले में पप्पू यादव ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि वे झारखंड चुनाव में हैं. लौटने के बाद इस मामले में पुलिस को आवेदन देंगे. मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे. बता दें कि इसके पहले भी कई बार सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी वाले फोन कॉल आ चुके हैं. हाल ही में एक गिरफ्तारी भी हुई थी.

यह भी पढ़ें- Gaya News: गया में डकैती करने के लिए घर में घुसे बदमाश, महिला को देख रेप किया, वीडियो भी बनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget