एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार आज रवाना होंगे दिल्ली, NDA गठबंधन के लिहाज से अगले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण

Nitish Kumar Delhi Visit: बिहार में एनडीए के भीतर अगले दो दिन में सीट बंटवारा हो सकता है. अंतिम फैसला होने पर दिल्ली से ही एनडीए के गठबंधन का ऐलान हो सकता है.

Bihar CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर तारीखों की घोषणा हो गई है. सात चरणों में चुनाव होने हैं. इन सबके बीच बिहार में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. चाहे बिहार एनडीए की बात कर लें या फिर महागठबंधन की, दोनों में पेंच फंसा हुआ नजर आ रहा है. इन सबके बीच खबर है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज सोमवार (18 मार्च) को दिल्ली रवाना होने वाले हैं.

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार नीतीश कुमार आज शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. रात 8.15 तक वह दिल्ली पहुंचेंगे. दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात हो सकती है. बिहार में एनडीए के भीतर अगले दो दिन में सीट बंटवारा हो सकता है. अंतिम फैसला होने पर दिल्ली से ही एनडीए के गठबंधन का ऐलान हो सकता है. सीएम का 21 मार्च को लौटने का कार्यक्रम है. अगला दो दिन यानी 19 और 20 मार्च बिहार के एनडीए गठबंधन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

दिल्ली में ही हैं उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आंख दिखाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. वह अपनी आंखों का इलाज दिल्ली में करा रहे हैं. कई बार पहले भी जा चुके हैं. इन सबके बीच सीट बंटवारा नहीं हुआ है तो माना जा रहा है कि दिल्ली में इस पर बात हो सकती है. टिकट बंटवारे पर बीजेपी नेताओं से फाइनल चर्चा हो सकती है. बता दें कि दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान पहले से ही मौजूद हैं.

एनडीए गठबंधन में क्या बन रहा है सीटों का फॉर्मूला?

अभी तक जो खबर आ रही है उसके अनुसार जेडीयू इस बार नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है. वहीं बीजेपी ने अपने खाते में 17 सीट रखी है. हालांकि इसमें से एक सीट वह वीआईपी को देने के मूड में है. अगर मुकेश सहनी एनडीए के साथ नहीं रहते हैं तो यह सीट कुशवाहा को दी जा सकती है. इसके अलावा चिराग को पांच, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीट देने की बात कही जा रही है. हालांकि इस फॉर्मूला की घोषणा बाकी है.

यह भी पढ़ें- Bihar TRE 3 Paper Leak: बिहार में रद्द होगी तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा? जानिए BPSC ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget